---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ashwin Month 2024: भद्रा के खत्म होते ही आश्विन माह का हुआ आरंभ, देखें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Ashwin Month 2024: भद्रा के खत्म होते ही आश्विन माह का आरंभ हो गया है, जिसमें नवरात्रि, जितिया से लेकर कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं। आइए जानते हैं आश्विन का महीना कब से कब तक रहेगा और इस दौरान आने वाले व्रत-त्योहार की सही डेट के बारे में।

---विज्ञापन---

Ashwin Month 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए श्रावण मास, भाद्रपद माह और अश्विन महीने का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के बाद छठें माह भद्रा का आरंभ होता है, जिसके खत्म होते ही आश्विन माह शुरू हो जाता है। जो साल का सातवां महीना है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों भाद्रपद माह खत्म हो गया है, जिसके बाद 19 सितंबर 2024 से पवित्र आश्विन माह का आरंभ हो गया है। साल 2024 में आश्विन माह का समापन 17 अक्टूबर, दिन गुरुवार को होगा।

व्रत-त्योहार के लिहाज से ये महीना बेहद शुभ है, क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण पर्व हैं। चलिए जानते हैं प्रत्येक व्रत और त्योहार की तिथि के बारे में।

---विज्ञापन---

अश्विन माह 2024 व्रत-त्योहार

  • 19 सितंबर 2024: अश्विन माह का आरंभ
  • 21 सितंबर 2024: संकष्टी चतुर्थी
  • 25 सितंबर 2024: जीवित्पुत्रिका यानी जितिया व्रत
  • 28 सितंबर 2024: इंदिरा एकादशी
  • 29 सितंबर 2024: प्रदोष व्रत, आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा श्राद्ध
  • 30 सितंबर 2024: मासिक शिवरात्रि
  • 02 अक्टूबर 2024: अश्विन अमावस्या
  • 03 अक्टूबर 2024: शारदीय नवरात्रि का आरंभ
  • 09 अक्टूबर 2024: कल्परम्भ
  • 10 अक्टूबर 2024: नवपत्रिका
  • 11 अक्टूबर 2024: दुर्गा महा अष्टमी और दुर्गा महानवमी पूजा
  • 12 अक्टूबर 2024: दशहरा और शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण
  • 13 अक्टूबर 2024: दुर्गा विसर्जन
  • 14 अक्टूबर 2024: पापांकुशा एकादशी
  • 15 अक्टूबर 2024: प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 17 अक्टूबर 2024: अश्विन पूर्णिमा व्रत और तुला संक्रांति

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आश्विन माह में 12 राशियों की धन से भरेगी तिजोरी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें दान का महत्व

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस बार 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को होगा। 12 अक्टूबर 2024 यानी शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा के बाद 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

शारदीय नवरात्रि का पूरा कैलेंडर

  • 03 अक्टूबर 2024- माता शैलपुत्री
  • 04 अक्टूबर 2024- माता ब्रह्मचारिणी
  • 05 अक्टूबर 2024- माता चंद्रघंटा
  • 06 अक्टूबर 2024- माता कूष्माण्डा
  • 07 अक्टूबर 2024- माता स्कंदमाता
  • 08 अक्टूबर 2024- माता कात्यायनी
  • 09 अक्टूबर 2024- माता कालरात्रि
  • 10 अक्टूबर 2024- माता सिद्धिदात्री
  • 11 अक्टूबर 2024- माता महागौरी
  • 12 अक्टूबर 2024- दुर्गा विसर्जन

ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 13 अक्टूबर तक 3 राशियों के धन-करियर में होगी बढ़ोतरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 19, 2024 01:36 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola