Hamare Ram: एक्टर आशुतोष राणा इस नाटक में निभा रहे हैं रावण का रोल, बोले- 'राम के किरदार को जानना है तो रावण का किरदार जरूरी है'

Hamare Ram: रामराज्य पर किताब लिखने वाले एक्टर आशुतोष राणा ने 22 सालों के बाद थियेटर में वापसी की है। जिस प्ले में वे काम कर रहे हैं, उसमें वे राम का नहीं बल्कि दशानन रावण का किरदार निभा रहे हैं। आइए जानते हैं, आशुतोष राणा से खास बातचीत की कुछ खास बातें।

ashutosh-rana-returned-to-theatre
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह, मुंबई।

Hamare Ram: बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके दिग्गज और लोकप्रिय एक्टर आशुतोष राणा की 22 साल बाद थियेटर में वापसी हुई है। आशुतोष राणा ने ‘हमारे राम’ नामक थियेटर प्ले में भी अपने अभिनय का झंडा गाड़ दिया है। खास बात ये है कि रामराज्य पर किताब लिखने वाले अभिनेता आशुतोष राणा इस प्ले में राम का नहीं बल्कि दशानन रावण का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन

रावण के माध्यम से देखा जाने वाला चरित्र हैं श्रीराम

आशुतोष का कहना है कि भगवान राम के विराट व्यक्तित्व को रावण की दृष्टि से ही देखा जा सकता है। यदि हम किसी को मित्र की दृष्टि से देखते हैं, तो उनके पूरे गुणों के बारे में नहीं पता चल पाता है, लेकिन जब किसी को शत्रु की दृष्टि से देखते हैं, तो उनका विराट व्यक्तित्व निखर कर आता है और उनके बारे में अधिक से अधिक जान पाते हैं। वैसे ही रावण से शत्रुता की वजह से ही भगवान राम के बारे में अधिक जानने को मिला। इस नाटक में मर्यादा पुरषोत्तम राम का रावण के माध्यम से देखा जाने वाला चरित्र है।

रावण के किरदार में भी देखने को मिलेंगे सात सुर

आशुतोष राणा का कहना है कि रावण का किरदार भी विविधता से भरा है। संगीत के सात सुर की तरह रावण के किरदार में भी सात सुर देखने को मिलेंगे। विद्वान और ज्ञानी होने के बावजूद, रावण की शत्रुता भगवान राम से क्यों हुई, क्या कारण रहे, यह सब इस नाटक का अभिन्न हिस्सा है। रावण के तमाम विशेषता और गुणवत्ता के साथ-साथ क्रूरता को भी ‘हमारे राम’ नाटक में दिखाया गया है।

किरदार में आने को लगता है घंटे भर से ज्यादा का समय

रावण के किरदार को निभाने के लिए आशुतोष ने मेहनत भी खूब की है। किरदार में आने के लिए उनको तैयार होने में घंटे भर से ज्यादा का समय भी लग रहा है। रावण के किरदार का एक और लोभ भी है कि रावण का किरदार निभाने के दौरान कई बार भगवान राम का नाम पुकारने मिलेगा। भगवान राम के बारे में सोचने को मिलेगा यदि भगवान राम का किरदार निभाते तो यह मौका नहीं मिलता।

विज्ञापन

लिख रहे हैं भगवान श्रीकृष्ण पर भी किताब

इसके साथ आशुतोष भगवान श्रीकृष्ण पर भी किताब लिख रहे हैं, जो इस साल अंत या अगले साल के शुरुआयत में आ सकती है बात अगर फिल्मों की करें तो हाल ही में आशुतोष की दो फिल्में रिलीज हुई। आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ लवयापा और छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म ‘छावा’ जिसमें आशुतोष का सर सेनापति हम्बीरराव मोहिते का किरदार काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ