---विज्ञापन---

Religion angle-right

आषाढ़ नवरात्रि आज से आरंभ, घट स्थापना के साथ होगी मां शैलपुत्री की पूजा

Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ नवरात्रि की शुरुआत कल यानी शनिवार 6 जुलाई, 2024 को घट स्थापना के साथ होगी। आइए जानते है, नवरात्रि के पहले दिन पूजी जाने वाली देवी शैलपुत्री का महत्व, उनकी स्तुति और मंत्र।

---विज्ञापन---

Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आज शनिवार 6 जुलाई, 2024 से शुरू हो रही है। यह इस साल की 4 नवरात्रियों में से दूसरी नवरात्रि है, जो 15 जुलाई तक आयोजित होगी। तांत्रिक सिद्धि के लिए तंत्र-मंत्र के साधक आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की आराधना भी करते हैं। कल इस पर्व की शुरुआत घट स्थापना के साथ शुरू होगी। नवरात्रि की परंपरा के अनुसार, इस पर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। आइए जानते हैं, घट स्थापना का मुहूर्त और नवदुर्गाओं में प्रथम देवी शैलपुत्री का महत्व, उनकी स्तुति और मंत्र।

घट स्थापना मुहुर्त

घट स्थापना या कलश स्थापना का नवरात्रि पूजन में विशेष महत्व है, क्योंकि इसके माध्यम से देवी दुर्गा सहित सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। आषाढ़ नवरात्रि 2024 की कलश स्थापना का पहला शुभ मुहूर्त 6 जुलाई की सुबह 5 बजकर 56 मिनट से लेकर 10 बजकर 5 मिनट तक है। वहीं, इस पर्व की घट स्थापना अभिजित मुहूर्त में दोपहर में 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक भी की जा सकती है।

---विज्ञापन---

मां शैलपुत्री का महत्व

शैलपुत्री देवी पार्वती का दूसरा नाम है। मान्यता है कि आत्मदाह करने के बाद माता सती का पुनर्जन्म पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप हुआ। हिमालय एक नाम शैलराज भी है। इसलिए देवी पार्वती को शैलपुत्री भी कहते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शैलपुत्री रूप की पूजा करने से चन्द्र ग्रह से संबंधित दोष से मुक्ति मिलती है। देवी सती इस जन्म में भी विवाह भगवान शंकर से ही हुआ। उनकी शक्तियां अनंत हैं।

ऐसा है मां शैलपुत्री का रूप

मां शैलपुत्री का रूप बहुत सौम्य और शांत है। उनकी दो भुजाओं में से दाहिनी भुजा में त्रिशूल एवं बायीं भुजा में कमल पुष्प सुशोभित है। उनका वाहन यानी सवारी बैल है। चूंकि वे बैल यानी वृषभ पर सवार हैं, इसलिए उनका एक नाम वृषारूढ़ा भी हैं।

---विज्ञापन---

मां शैलपुत्री की स्तुति और प्रार्थना मंत्र

नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा “ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः” मंत्र से की जाती है। इस मंत्र का 1, 3, 5, 7, 11 या 21 माला जाप करने से साधक या साधिका को लाभ होता है। वहीं, मां शैलपुत्री का प्रार्थना और स्तुति मंत्र इस प्रकार है:

प्रार्थना मंत्र: वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ (Vande Vaanchhitalaabhaya Chandrardhakritashekharam.
Vrisharudham Shuladharam Shailaputrim Yashasvinim.)

---विज्ञापन---

स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ (Ya Devi Sarvabhuteshu Maa Shailaputri Rupena Sansthita. Namastasyai Namastasyai Namastasyai Namo Namah.)

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के मोबाइल में दिखी जिन बाबा की तस्वीर, जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Kawad Yatra 2024: कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी? जानें सावन मास में इस यात्रा का महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 06, 2024 08:28 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola