Ashadh Month 2026: आषाढ़ माह में करें सूर्यदेव की पूजा, बेहतर स्वास्थ्य के लिए दें सूर्य अर्घ्य, मिलेंगे कई लाभ

Ashadh Month 2026: आषाढ़ महीने में सूर्यदेव की पूजा और उपासना करनी चाहिए. यह महीना सूर्यदेव की पूजा के लिए खास होता है. आषाढ़ में सूर्य को अर्घ्य देने से बेहतर स्वास्थ्य की इच्छा पूरी होगी. सूर्य को अर्घ्य देने से और भी कई लाभ मिलेंगे.

Ashadh Month 2026

Photo Credit- AI

Ashadh Month 2026: आषाढ़ का महीना सूर्यदेव और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. आषाढ़ महीने में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा और उपायों को करना चाहिए. ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा से अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है. बता दें कि, आषाढ़ महीने की शुरुआत 30 जून से हो रही है. इसका समापन अगले महीने 29 जुलाई को होगा. आषाढ़ महीने के दौरान विष्णु भगवान और सूर्यदेव की पूजा करें. आषाढ़ में सूर्यदेव को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. यह अच्छी सेहत और बीमारियों को दूर करने के लिए बेहद अच्छा उपाय है.

विज्ञापन

सूर्यदेव को अर्घ्य देने की विधि

सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें और इसमें रोली, लाल चंदन, चावल और लाल फूल डालें. आप ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें. सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उगते सूर्य की ओर यानी पूर्व दिशा में मुख करके खड़े हो जाएं. जल से भरे लोटे को सिर की सीध में ऊपर उठाएं. मंत्र का जाप करते हुए धीरे-धीरे जल अर्पित करें. सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान लोटे से निकलते जल में से सूर्य की किरणों को देखना चाहिए.

विज्ञापन

सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ

करियर में सफलता – सूर्य को जल का अर्घ्य देने से सूर्यदेव कुंडली में मजबूत स्थिति में आते हैं. ऐसे में करियर में सफलता मिलती है. नौकरी और कारोबार में तरक्की करते हैं. सूर्य को अर्घ्य देने से उच्च पद की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

आत्मविश्वास में वृद्धि – सूर्यदेव को जल अर्पित करना आत्मविश्वास में वृद्धि करता है. मन एकाग्र होता है और नेतृत्व क्षमता बेहतर होती है. सूर्य को अर्घ्य देने से मान-सम्मान बढ़ता है.

अच्छी सेहत – सूर्यदेव को अर्घ्य देने से सेहत अच्छी रहती है. सूर्यदेव की कृपा से बीमारियों से मुक्ति मिलती है. सेहत में सुधार होता है. सूर्य की किरणें जल अर्पित करते समय शरीर पर पड़ती है, तो इससे सेहत को लाभ मिलते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ