Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश भी होता है। लेकिन अगर यहां कुछ गलत चीजें रख दी जाएं, तो घर में समस्याएं बढ़ सकती हैं और तरक्की रुक सकती है। कई बार अनजाने में ऐसी चीजें दरवाजे पर रख दी जाती हैं, जो धन, हेल्थ और पारिवारिक नुकसान का कारण बनती हैं। इनके कारण घर में हमेशा कलह और झगड़े होते रहते हैं। आइए जानते हैं कि मुख्य दरवाजे के पास किन 5 चीजों को बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए?
दरवाजे पर कूड़ा-कचरा
मुख्य दरवाजे के पास गंदगी या कचरा रखने को वास्तु शास्त्र में नकारात्मकता का अड्डा बताया गया है। यहां से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है। वास्तु के अनुसार, कूड़े से जुड़ी ऊर्जा स्थिर हो जाती है और तरक्की में रुकावट लाती है। इसलिए घर के बाहर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से दरवाजे के आस-पास की जगह को स्वच्छ रखें।
ये भी पढ़ें: Guru Gaur Gopal Das Tips: जीवन में तरक्की के लिए सुबह उठते ही करें ये 5 काम, रोके नहीं रुकेगी धन की आमद
जूते-चप्पल
दरवाजे पर फैले हुए जूते-चप्पल न केवल अव्यवस्था पैदा करते हैं, बल्कि वास्तु की दृष्टि से ये मां लक्ष्मी के प्रवेश में बाधा बनते हैं। बेहतर होगा कि जूतों को दरवाजे से दूर किसी व्यवस्थित रैक में रखें, वरना इसकी नेगेटिव एनर्जी से घर के हेल्थ इश्यूज कभी खत्म नहीं होगी।
दरवाजे के पास झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अगर यह दरवाजे पर खुली रखी हो या उस पर किसी का पैर लग जाए, तो इसे लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। झाड़ू को हमेशा छुपा कर रखें और खासतौर पर दरवाजे के बाहर तो बिल्कुल नहीं रखें, वरना मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं।
बिजली का खंभा या तार
घर के ठीक सामने बिजली का खंभा या लटकते तार होना वास्तु के अनुसार अशुभ होता है। इससे परिवार की महिलाओं को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसा संभव हो तो बिजली विभाग से इसे हटवाने की कोशिश करें या पर्दे, पौधे आदि से इसका प्रभाव कम करें।
मुख्य द्वार पर मनी प्लांट
हालांकि मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला माना जाता है, लेकिन मुख्य दरवाजे पर इसे रखना वास्तु के अनुसार नुकसानदायक होता है। यह धन की ऊर्जा को उल्टा प्रवाहित कर सकता है। बेहतर होगा इसे उत्तर दिशा में घर के अंदर रखें।
जरूर करें ये काम
घर का मुख्य द्वार समृद्धि और शांति का प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इन 5 चीजों को हटाकर आप अपने जीवन में खुशहाली और सौभाग्य को आमंत्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको ये काम जरूर करने चाहिए:
- मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक या ओम का चिन्ह लगाएं।
- नियमित रूप से द्वार पर जल का छिड़काव करें।
- वास्तु के अनुसार दरवाजे को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें।
ये भी पढे: कुबेर यंत्र के सामने इस चालीसा के पाठ से करें भगवान कुबेर को प्रसन्न, बरसेगा धन और सौभाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
13 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
14 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
15 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
16 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
17 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
19 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines