Ashadha Amavasya Upay: हिंदू धर्म में आषाढ़ अमावस्या, जो इस बार 25 जून 2025 को पड़ रही है, का विशेष महत्व है। यह दिन पितरों की आत्मा को शांति और संतुष्टि देने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों की ऊर्जा पृथ्वी पर सक्रिय रहती है और इस दिन किया गया श्राद्ध या तर्पण कई गुना फल देता है। यदि आप पितृ दोष से पीड़ित हैं या पूर्वजों की कृपा चाहते हैं, तो यह दिन श्रेष्ठ अवसर है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण अमावस्या 24 जून को सायं 6:59 बजे प्रारंभ होकर 25 जून को अपराह्न 4:00 बजे तक रहेगी। आइए जानते हैं ऐसे 5 सरल और प्रभावी उपाय जो पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं:
पवित्र स्नान और जल तर्पण
आषाढ़ अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी (जैसे गंगा, यमुना, गोदावरी) में स्नान करें। यदि यह संभव न हो तो नहाने के जल में गंगाजल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसके बाद पूर्वजों के नाम पर जल अर्पित करें। जल में काले तिल, कुशा और सफेद पुष्प मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके तर्पण करें और उन्हें याद कर श्रद्धा से प्रार्थना करें।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: बेहद अशुभ और प्रतिकूल होते हैं ये 5 जगह, यहां भूल से भी न बनाएं अपना घर
सरसों तेल का दीपक और जीवों को भोजन
इस दिन घर की दक्षिण दिशा में सरसों तेल का दीपक जलाएं, जिसमें काले तिल डालें। साथ ही, कौए, कुत्ते, गाय और चिड़ियों को रोटी, चावल या गुड़ खिलाएं। मान्यता है कि ये जीव पितरों के दूत होते हैं और इनके माध्यम से पितरों तक अन्न की तृप्ति पहुंचती है।
काले तिल और चावल से पितृ तर्पण
स्नान के बाद छत या आंगन में सफेद कपड़ा बिछाएं। उस पर काले तिल और चावल रखें और दीपक जलाएं। फिर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके 11 बार यह मंत्र बोलें- ‘ॐ पितृदेवताभ्यः नमः’। यह प्रक्रिया न केवल पितरों को तृप्त करती है बल्कि आपके जीवन में शांति और सुख समृद्धि भी लाती है।
ब्राह्मण भोजन और वस्त्र दान
इस दिन किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा देने से पितरों को विशेष तृप्ति मिलती है। यदि ब्राह्मण नहीं मिलें तो किसी भूखे, असहाय या वृद्ध व्यक्ति को भोजन और वस्त्र दें। यह कर्म ‘पिण्डदान’ के समान फलदायी माना जाता है।
पीपल वृक्ष की पूजा और दीपदान
आषाढ़ अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करें। पेड़ पर जल चढ़ाएं, कच्चा दूध और गंगाजल अर्पित करें। फिर उसके नीचे दीपक जलाकर ‘ॐ नमः भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। यह उपाय पितृ दोष के साथ-साथ अन्य ग्रह दोषों को भी शांत करता है।
ये भी पढ़ें: कड़वे नीम का मीठा जादू, ये 5 गुप्त ज्योतिष उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे धन के द्वार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
43 mins agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
2 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
2 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
8 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines