April Vrat Tyohar 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अप्रैल का महीना कई मायने में शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि चैत्र माह में पूरी सृष्टि की रचना हुई थी। चैत्र माह में कई छोटे -बड़े पर्व पड़ते हैं, जिनकी अपनी अलग-अलग मान्यता है। पंचांग के अनुसार, अप्रैल माह में पापमोचनी एकादशी, प्रदोष व्रत, हनुमान जयंती और रामनवमी जैसे कई बड़े त्योहार पड़ते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अप्रैल माह में किस दिन कौन सा पर्व या व्रत रखा जाएगा।
अप्रैल माह में व्रत-त्योहारों की लिस्ट
1 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को शीतला सप्तमी और कालाष्टमी
2 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को शीतला अष्टमी का पर्व
5 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को पापमोचनी एकादशी का व्रत
6 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
7 अप्रैल 2024 दिन रविवार को मासिक शिवरात्रि
8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण
9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, गुड़ी पड़वा
11 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
12 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को मेष संक्रांति, हिंदू नव वर्ष, बैशाखी
14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को यमुना छठ पर्व
16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को मासिक दुर्गाष्टमी
17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को रामनवमी का पर्व
19 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को कामदा एकादशी का व्रत
20 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को वामन द्वादशी का पर्व
21 अप्रैल 2024 दिन रविवार को प्रदोष व्रत का पर्व
23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा का पर्व
24 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को वैशाख माह की शुरुआत
27 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत
चैत्र माह का क्या है महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। मान्यता है कि हिंदू धर्म में इस माह की विशेष धार्मिक मान्यता है। चैत्र माह को भक्ति और संयम का माह भी कहा गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्मा जी ने चैत्र माह में ही पूरी सृष्टि की रचना की थी।
यह भी पढ़ें- आज शनि देव इन राशियों को कराएंगे धनलाभ, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
यह भी पढ़ें- 8 अप्रैल को इन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के आसार, सूर्य ग्रहण का पड़ेगा असर
यह भी पढ़ें- अप्रैल के मध्य तक सूर्य के साथ रहेंगे शुक्र देव, तब तक ये 3 राशियों की रहेगी मौज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
37 mins agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 hr agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
5 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
7 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines