हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी पर करें ये 3 उपाय, श्रीहरि की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Anant Chaturdashi 2025 Upay: हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन श्री हरि के अनन्त रूप की पूजा करना शुभ रहता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और कुछ उपायों को करके विष्णु जी को खुश किया जा सकता है। चलिए जानते हैं अनंत चतुर्दशी के तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Anant Chaturdashi 2025 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए अनंत चतुर्दशी के पर्व का खास महत्व है। इस दिन श्रीहरि यानी जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अनन्त रूप की पूजा की जाती है। साथ ही कई लोग व्रत भी रखते हैं। पूजा-पाठ के अलावा चतुर्दशी पर अनन्त सूत्र बांधने की भी परंपरा है, जिससे व्यक्ति को नजर नहीं लगती है और भाग्य को बल मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 6 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपायों को करके विष्णु जी को खुश किया जा सकता है। साथ ही उनसे मनचाहा वरदान भी प्राप्त किया जा सकता है।

अनंत चतुर्दशी की पूजा का शुभ मुहूर्त

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: कन्या राशि में चंद्रमा के गोचर से भंग हुई सूर्य-केतु-चंद्र की महायुति, 3 राशियों को लाभ होना पक्का

विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी के उपाय

  • अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें 14 जायफल अर्पित करें। इस दौरान विष्णु मंत्र का जाप करें। व्रत का संकल्प लें और घी का एक दीपक जलाएं। व्रत का पारण करने के बाद विष्णु जी को चढ़ाए हुए 14 जायफल किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। साथ ही लड़ाई-झगड़े भी कम होंगे।
  • अनंत चतुर्दशी के दिन विष्णु जी की पूजा करने के बाद एक कलश लें। उसके अंदर 14 लौंग व 1 कपूर डालें और उन्हें जलाएं। कलश को पूरे घर में घूमाएं और फिर उसे घर से दूर किसी चौराहे पर रख दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और परिवारवालों की सेहत में सुधार होगा।
  • जिन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, वो अनंत चतुर्दशी पर सच्चे मन से विष्णु जी और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही घर में सत्यनारायण कथा कराएं। कथा के बाद जरूरतमंद लोगों को धन का दान करें। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। साथ ही बिगड़े काम बनने लगेंगे।

ये भी पढ़ें- Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें श्रीहरि के अनन्त रूप की पूजा, मिलेगा मनचाहा वर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola