---विज्ञापन---

Religion angle-right

Amla Navami 2024: आंवला नवमी पर 12 राशियों की धन से भरेगी तिजोरी! राशि अनुसार करें ये उपाय

Amla Navami: साल 2024 में 10 नवंबर को भगवान विष्णु को समर्पित आंवला नवमी का व्रत रखा जाएगा। चलिए जानते हैं आंवला नवमी के दिन राशि अनुसार कुछ अचूक उपाय करने के लाभ के बारे में।  

---विज्ञापन---

Amla Navami 2024: आंवला नवमी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है, जिसका व्रत हर साल कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उनके सबसे प्रिय फल आंवले का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा घर में आंवले का पेड़ लगाना भी शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 10 नवंबर 2024, दिन रविवार को आंवला नवमी का व्रत रखा जाएगा। देश के कई राज्यों में आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि आंवला नवमी के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसे पैसों की कमी, खराब सेहत, गृह क्लेश, नौकरी न मिलना और जीवन से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं 12 राशियों के अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के लोग आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा जरूर करें। साथ ही पेड़ पर 7 बार कच्चा सूत बाधें। इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 11 नवंबर के बाद इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, बुध गोचर रहेगा शुभ!

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

जिन लोगों के घर में सदा क्लेश का वातावरण रहता है, वो आंवला नवमी के दिन अपने घर में आंवले का पेड़ लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे आपके घर का वास्तु सही होगा और गृह क्लेश से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि

आंवला नवमी के दिन मिथुन राशि के जातक परिवार के साथ आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाएं और वहां पर ही भोजन करें। इससे आपके घर में सुख-शांति और खुशहाली का वास होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति को भी बल मिलेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

जिन लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, वो आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा करें और पेड़ में कच्चा दूध अर्पित करें। इससे धन, संपत्ति और खुशहाली में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

आंवला नवमी के दिन सिंह राशि के जातक यदि सच्चे मन से आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं और वृक्ष की 7 बार परिक्रमा करते हैं, तो इससे उन्हें पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को जीवन में यदि ऊंचा मुकाम हासिल करना है, तो वो आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें। साथ ही आंवले के पेड़ में रोली, अक्षत और चंदन अर्पित करें। इससे आपके जीवन में खुशियों का वास होगा और मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि

जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे इसके लिए तुला राशि के लोग आंवले के पेड़ में जल चढ़ाएं। इस दौरान विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें। इसके अलावा आंवले के पेड़ की 3 या 7 बार परिक्रमा करना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

आंवला नवमी के दिन वृश्चिक राशि के जातक विष्णु जी की पूजा करें। भगवान के सामने घी का दीपक प्रज्वलित करें और उन्हें आंवले का भोग लगाएं। इससे आपको विष्णु जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आंवला नवमी के दिन यदि विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो उन्हें पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

जो लोग लंबे समय से पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, वो इस शुभ दिन ब्राह्मणों को कद्दू का दान करें। इसी के साथ उन्हें अन्न और वस्त्र का दान करना भी शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा, जिससे जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

कुंभ राशि

यदि आपको देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना है, तो इस शुभ दिन विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें आंवले का भोग लगाएं। इसके अलावा ब्राह्मणों को आंवले का दान करना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

आंवला नवमी के दिन मीन राशि के जातक विष्णु जी की पूजा करने के बाद उन्हें तुलसी और आंवला अर्पित करें। इसी के साथ सायंकाल में तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं। इससे कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जीवन में सुख, शांति, धन और खुशियों का वास होगा।

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: शुक्र गोचर से ये 3 राशियां होंगी परेशान, अस्पताल के लगाने पड़ेंगे चक्कर!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 09, 2024 10:06 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola