Amavasya 2024 Maha Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 जून को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें करने से सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र में इन उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सभी पाप-कर्मों से मुक्ति पाने के लिए ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कौन–कौन से 5 महाउपाय कर सकते हैं।
अमावस्या के 5 चमत्कारी उपाय
1.वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में चंद्र की स्थिति कमजोर है, वे लोग ज्येष्ठ अमावस्या के दिन गाय को दही और चावल खिला सकते हैं। मान्यता है कि गाय को दही और चावल खिलाने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
2. जिस जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है, उन्हें ज्येष्ठ अमावस्या के दिन घर में किसी अच्छे पंडित को घर में बुलाकर शिवपूजन और हवन कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की रात्रि को 5 लाल फूल और 5 जलते हुए दीपक को नदी में प्रवाहित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है।
4. अमावस्या के दिन किसी भी तरह के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए और किसी भी तरह के नशे से दूर रहें। मान्यता है कि इस दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज। जैसे चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही घर में आर्थिक तंगी होने लगती हैं। जीवन में तरह तरह की परेशानियां भी आने लगती हैं।
5. ज्योतिषियों के अनुसार, अमावस्या की रात्रि में 1 नींबूको साफ करके मंदिर में रखें। उसके बाद अपने सिर के ऊपर 7 बार वार करें। वार करने के बाद निंबू को 4 भागों में काटकर चौराहे पर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने रोजगार की समस्या दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें- वट सावित्री के दिन करें 7 महाउपाय, जन्मो-जन्म के पाप से मिलेगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- अचानक धनवान बन सकते हैं इस राशि के जातक, पंडित सुरेश पांडे से जानें दो उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
13 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
17 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
19 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
22 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines