Amarnath Yatra: मौसम साफ होने के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बालटाल से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Amarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण बीते शनिवार अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था. इसके बाद बालटाल बेस कैंप पर श्रद्धालु इंतजार कर रहे थे. अब सुबह-सुबह पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने का रास्ता खोल दिया गया है.

Amarnath Dham.jpg

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: बीते शनिवार 31 अगस्त को भारी बारिश और खराब मौसम के कारण बालटाल रूट पर अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था. आज 1 अगस्त की सुबह मौसम साफ होने पर यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि, यात्रा को खराब मौसम के कारण एक दिन के लिए बंद किया गया था. शनिवार को बालटाल रूट बंद रहने के बाद अब खोल दिया गया है. श्री अमरनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई. बालटाल बेस कैंप में इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन के लिए रवाना हो गया है.

सुचारू रूप से जारी अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा आज सुचारू रूप से जारी रही. प्रशासन ने गुफा के पास भारी बारिश के कारण पैदा हुई बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित कर लिया है. पवित्र गुफा के पास हालात सामान्य होने पर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है. श्रद्धालु दर्शन के बाद खुशी से लौटते हुए नजर आए. श्रद्धालुओं ने खराब मौसम के बाद दर्शन करने पर दर्शन की खुशी जाहिर की है.

विज्ञापन

पहलगाम रूट पर मरम्मत के काम जारी

अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाला पहलगाम रूट अभी बंद है. अधिकारियों के मुताबिक, पहलगाम रूट पर अभी मरम्मत का काम चल रहा है. इसलिए अभी सिर्फ बालटाल रूट से ही यात्रा की इजाजत दी जा रही है. बता दें कि, कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और बादल फटने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में जलभराव और बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए स्थानिय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में 2 अगस्त का भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ