Amarnath Yatra 2026: हर साल सावन माह के दौरान अमरनाथ यात्रा का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होते हैं. इस बार 3 जुलाई से 28 अगस्त 2026 यानी कुल 57 दिनों तक अमरनाथ यात्रा चलेगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सच्चे मन से अमरनाथ यात्रा और बाबा बर्फानी के दर्शन करता है, उसके पाप नष्ट होते हैं. साथ ही भोलेबाबा की कृपा से आध्यात्मिक जागृति होती है और व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति होकर मोक्ष प्राप्त करता है.
हालांकि, अमरनाथ यात्रा से जुड़े कई रहस्य भी हैं, जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं. आज यहां पर आप अमरनाथ यात्रा और बर्फ से ढके पहाड़ों में पानी से बनने वाले शिवलिंग आदि से जुड़े रहस्यों के बारे में जानेंगे.
भगवान शिव का है निवास स्थान
बता दें कि अमरनाथ गुफा जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में हिमालय पर्वतमाला पर समुद्र तल से करीब 13,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जिसे भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है.
ये भी पढ़ें- पति-पत्नी की एक ही जन्मतिथि: सौभाग्य या दुर्भाग्य? Numerology से जानिए कैसी रहेगी मैरिड लाइफ
प्राकृतिक रूप से बनता है शिवलिंग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमरनाथ गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से पानी व बर्फ से शिवलिंग बनता है, जिसे शिव जी के बर्फानी रूप में पूजा जाता है. इस शिवलिंग की सबसे खास बात ये है कि ये चंद्रमा की कलाओं के साथ बढ़ता और घटता रहता है.
दो कबूतरों को मिला था अमरत्व का आशीर्वाद
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरनाथ गुफा में ही अमर कथा सुनाई थी. कहा जाता है कि जब शिव जी अमरनाथ गुफा में बैठकर माता पार्वती को अमर कथा सुना रहे थे तो तब दो कबूतर भी वहां थे, जिन्होंने पूरी कथा सुनी थी. अमर कथा सुनने के कारण उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद मिल गया था. इसलिए अमरनाथ गुफा के आसपास दो कबूतरों के दर्शन करने को बेहद शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
17 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
19 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 days agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines