Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा में से एक है. आज 2 जुलाई को भगवती नगर यात्री निवास से पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो चुका है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रियों को रवाना किया. अमरनाथ यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं. इस साल अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सरकार ने कई तैयारियां की हैं. आइये अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियों के बारे में जानते हैं.
बर्फ की शिवलिंग के रूप में कर सकेंगे दर्शन
अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्त अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं. अमरनाथ गुफा जम्मू कश्मीर श्रीनगर के उत्तर पूर्व हिमालय पर्वतमाला में स्थित है. अमरनाथ गुफा में हर साल बर्फ का शिवलिंग प्राकृतिक रूप से बनता है. इस शिवलिंग को ही बाबा बर्फानी कहते हैं. बर्फ की शिवलिंग यानी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं. अमरनाथ यात्रा इस साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि तक यानी 28 अगस्त तक चलेगी.
ये भी पढ़ें – Hanuman Ji Darshan: हनुमान मंदिर जाने से बरसती है बजरंगबली की कृपा, मिलते हैं कई आध्यात्मिक लाभ
श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा इंतजाम और सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा को कठिन यात्राओं में से एक माना जाता है. अमरनाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच की जाती है. अमरनाथ यात्रा के दौरान यहां केंद्रीय अर्धसैनिक बल, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात की गई है. यात्रा मार्ग पर नियमित गश्त, निगरानी और सुरक्षा जांच की जाएगी. यात्रा के लिए मेडिकल कैंप, प्राथमिक उपचार केंद्र और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के इंतेजाम किये गए हैं.
यात्रा से पहले किये गए मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल के दौरान आर्मी, SOG, पुलिस, CRPF आपदा प्रबंधन टीमों तथा अन्य संबंधित एजेंसियों ने किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों और समन्वय का परीक्षण किया. अभ्यास के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया, निकासी प्रक्रिया तथा संचार तंत्र की प्रभावशीलता को परखा गया. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने तथा यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. यात्रा के दौरान बम बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को भक्तिमें बनाया हुआ है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर के सामने इन 5 चीजों का होना बन सकता है तरक्की में बाधा, जानिए वास्तु नियम
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
17 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
19 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 days agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines