Amalaki Ekadashi 2024 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्च का महीना ग्रह गोचर से लेकर पर्व त्योहार के लिए बेहद ही खास है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। बता दें कि आमलकी एकादशी को आमला एकादशी के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन रंगभरी एकादशी भी मनाई जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) ही एक ऐसा दिन है जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, वाराणसी में आमलकी एकादशी के दिन ही रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi) मनाई जाती है। इस दिन वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और माता गौरी पर गुलाल अर्पित किया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आमलकी एकादशी कब है, शुभ तिथि और पारण समय क्या है।
आमलकी एकादशी कब
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आमलकी एकादशी 20 मार्च 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी की शुरुआत 20 मार्च को सुबह 12 बजकर 21 मिनट पर हो रही है और समापन 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार को सुबह 2 बजकर 22 मिनट होगा। उदया तिथि के अनुसार, 20 मार्च दिन बुधवार को आमलकी एकादशी को है।
आमलकी एकादशी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आमलकी एकादशी के दिन सूर्योदय का समय सुबह के 6 बजकर 25 मिनट पर होगा और शुभ मुहूर्त सुबह के 4 बजकर 50 मिनट से लेकर 5 बजकर 37 मिनट तक है।
आमलकी एकादशी का पारण मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी व्रत का पारण 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 07 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में आमलकी एकादशी व्रत का पारण कर सकते हैं।
आमलकी एकादशी का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आमलकी एकादशी के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा पार्त होती है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग व्रत करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी पापों से मुक्ति भी मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को आंवले का फल चढ़ाने से स्वास्थ्य, धन और समृद्धि में वृद्धि होती हैं। साथ ही जीवन की सारी परेशानियों से मुक्ति भी मिलती हैं।
यह भी पढ़ें- अंग्रेजी के पहले नाम के अक्षर से जान सकते हैं अपनी राशि, जानें प्रत्येक राशि का स्वभाव और स्वामी ग्रह
यह भी पढ़ें- आज शनि और बुध कर चुके हैं नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
43 mins agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
17 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
19 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
20 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines