होली से पहले कब काशी में बाबा व‍िश्‍वनाथ संग 'रंगभरी होली', जानें आमलकी एकादशी का शुभ मुहूर्त और महत्‍व

Amalaki Ekadashi 2024 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार, पूरे एक साल में कुल 12 एकादशी का व्रत रखा जाता है। उनमें से एक है आमलकी एकादशी, जो फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। तो आज इस खबर में आमलकी एकादशी कब है, शुभ तिथि, पारण का समय और महत्व के बारे में जानते हैं।

Amalaki Ekadashi 2024

Amalaki Ekadashi 2024 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्च का महीना ग्रह गोचर से लेकर पर्व त्योहार के लिए बेहद ही खास है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। बता दें कि आमलकी एकादशी को आमला एकादशी के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन रंगभरी एकादशी भी मनाई जाती है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) ही एक ऐसा दिन है जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, वाराणसी में आमलकी एकादशी के दिन ही रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi) मनाई जाती है। इस दिन वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और माता गौरी पर गुलाल अर्पित किया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आमलकी एकादशी कब है, शुभ तिथि और पारण समय क्या है।

विज्ञापन

आमलकी एकादशी कब

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आमलकी एकादशी 20 मार्च 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी की शुरुआत 20 मार्च को सुबह 12 बजकर 21 मिनट पर हो रही है और समापन 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार को सुबह 2 बजकर 22 मिनट होगा। उदया तिथि के अनुसार, 20 मार्च दिन बुधवार को आमलकी एकादशी को है।

आमलकी एकादशी का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आमलकी एकादशी के दिन सूर्योदय का समय सुबह के 6 बजकर 25 मिनट पर होगा और शुभ मुहूर्त सुबह के 4 बजकर 50 मिनट से लेकर 5 बजकर 37 मिनट तक है।

विज्ञापन

आमलकी एकादशी का पारण मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी व्रत का पारण 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 07 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में आमलकी एकादशी व्रत का पारण कर सकते हैं।

आमलकी एकादशी का महत्व

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आमलकी एकादशी के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा पार्त होती है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग व्रत करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी पापों से मुक्ति भी मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को आंवले का फल चढ़ाने से स्वास्थ्य, धन और समृद्धि में वृद्धि होती हैं। साथ ही जीवन की सारी परेशानियों से मुक्ति भी मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ