Akshaya Tritiya Upay: देवी लक्ष्मी जहां धन की देवी हैं, वहीं उनके पति भगवान विष्णु संसार के पालनकर्ता हैं। यदि इन दोनों को प्रसन्न कर लिया जाए तो कहते हैं कि इस जीवन और लोक में ही नहीं, परलोक में भी कुछ कमी नहीं रहती है। कमलगट्टा देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय है, तो तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय वस्तु है। वहीं, अक्षय तृतीया पूरे साल के 4 सबसे शुभ दिनों में से एक है। इस पर के मौके पर इन दोनों देवी-देवता को विधान से ये दो वस्तुएं अर्पित करने पर दुःख-दारुण, रोग-शोक और दरिद्रता मिट जाते हैं। आइए जानते हैं, कमलगट्टे और तुलसी के खास लेकिन आसान उपाय, जिसे करने से घर कभी धन की कमी नहीं होगी।
कमलगट्टे का उपाय
अक्षय तृतीया के दिन 108 कमलगट्टे यानि कमल के बीजों से देवी लक्ष्मी का विधिवत पूजन करें। अक्षय तृतीया के दिन दोपहर में ‘महालक्ष्मी नमः’ मंत्र का जाप करते हुए, एक-एक कर 108 कमलगट्टा देवी लक्ष्मी को अर्पित करें। यह उपाय पति-पत्नी दोनों के साथ मिलकर करने से शीघ्र असर होता है। यह उपाय करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: 2024 में इन राशियों पर लगी है शनि की साढ़ेसाती, असर कम करने के लिए करें ये 7 उपाय
तुलसी का उपाय
तुलसी के पौधे का हर भाग अपना अलग महत्व रखता है। इसके लिए तुलसी के 7 सूखे डंठल या डालियां इकठ्ठा उनमें पीले रंग की सूत के धागे की 7 गांठें लगा दें। अक्षय तृतीया के दिन उसे गंगाजल में डालकर भगवान विष्णु के सामने रख कर उसकी पूजा करें। पूजा के बाद गंगाजल को सारे घर में छिड़क दें और तुलसी को डंठलों को लाल या पीले कपड़ों में बांध कर तिजोरी और पर्स में रखें। ऐसा रखने से घर में धन की आमद बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें: ‘दोषरहित पंचक’ 2 से 6 मई तक, भूल से भी न करें ये 5 काम, अनिष्ट को देंगे बुलावा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Kaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 hr agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
1 hr agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
3 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
4 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
17 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
2 days agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
2 days agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines