Akshaya Tritiya 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 मई को अक्षय तृतीया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज के दिन धन की देवी लक्ष्मी और विष्णु जी की उपासना करना शुभ होता है। आज माता लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा के शुभ मुहूर्त का आरंभ प्रात: काल 05 बजकर 33 मिनट से हो गया है, जिसका समापन दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगा। इसी बीच आप कभी भी देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं।
कहा जाता है कि जो लोग आज के दिन सच्चे मन से मां से जो कुछ भी मांगते हैं, उन्हें वो जरूर मिलता है। इसके अलावा उनके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन आज हम आपको उन तीन कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्षय तृतीया के दिन शाम में बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए, नहीं तो आपको धन हानि हो सकती है।
ये भी पढ़ें- केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुले कपाट, जानें कब से कर सकेंगे श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन
झाड़ू न लगाएं
अक्षय तृतीया के दिन शाम में घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप आज शाम में झाड़ू लगाते हैं, तो इससे आपके घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।
खाली हाथ न जाने दें
अक्षय तृतीया के दिन शाम में अगर आपके घर पर कोई भी कुछ मांगने आता है, तो उसे खाली हाथ वापस न भेजें। इसके अलावा आज के दिन किसी गाय या कुत्ते को भी अपने घर की दहलीज से खाली पेट न जाने दें। नहीं तो इससे आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
दहलीज को साफ रखें
आमतौर पर कहा जाता है कि घर की दहलीज को हमेशा साफ रखना चाहिए, नहीं तो इससे घर में दरिद्रता आती है। खासतौर पर किसी फेस्टिवल या फिर शुभ तिथि के दिन घर की दहलीज को साफ रखना चाहिए, क्योंकि देवी-देवता घर के मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करते हैं। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन यानी आज सुबह उठते ही अपने घर की दहलीज को साफ कर लें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: अक्षय तृतीया पर अपनाएं पंडित सुरेश पांडेय के बताए अचूक उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
3 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
5 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
8 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines