Akshaya Tritiya 2026 Today: आज है अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती

Akshaya Tritiya 2026 Today: आज 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को अक्षय तृतीया और परशुराम जंयती का पर्व है. यह दिन सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ होता है. इसके साथ ही भगवान परशुराम की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है.

Akshaya Tritiya and parshuram jayanti

Photo Credit- Social Media

Akshaya Tritiya 2026 Today: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाता है. आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती मनाई जा रही है. बता दें कि, अक्षय तृतीया के लिए तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर होगा. जिसका समापन अगले दिन सुबह 7 बजकर 27 पर होगा. यह दिन गोल्ड खरीने, मां लक्ष्मी की पूजा और भगवान परशुराम की पूजा के लिए बहुत ही खास है. आज अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त क्या रहेगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 52 मिनट
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:23 से 05:08
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:45 से 05:52
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:55 से दोपहर 12:46
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:30 से 03:22
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:48 से 07:10
सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:49 से 07:55
अमृत काल – रात में 02:26 से 03:52, 20 अप्रैल
निशिता मुहूर्त- रात 11:58 से 12:42, 20 अप्रैल

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पूजा विधि (Akshaya Tritiya Puja Vidhi)

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सुबह उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. संभव हो तो लाल या पीले वस्त्र पहनें. घर के मंदिर की सफाई कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप और फल-फूल अर्पित करें. अक्षय तृतीया पर पूजा मंत्रों का जाप करें और भोग लगाएं. पूजा संपन्न करने के बाद प्रसाद ग्रहण करें.

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥
  • ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
  • ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः।
    मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ ॥

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन

परशुराम जयंती पूजा विधि (Parshuram Jayanti Puja Vidhi)

परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम की पूजा का महत्व होता है. आप सुबह स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहन लें. व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई कर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करें. तस्वीर पर फूल माला चढ़ाएं और तिलक करें. भगवान के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं. भगवान को फल और फूल अर्पित करें. मिठाई का भोग लगाएं और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

भगवान परशुराम जी की आरती (Parshuram Ji Ki Aarti)

शौर्य तेज बल-बुद्धि धाम की॥
रेणुकासुत जमदग्नि के नंदन।
कौशलेश पूजित भृगु चंदन॥
अज अनंत प्रभु पूर्णकाम की।

आरती कीजे श्री परशुराम की॥
नारायण अवतार सुहावन।
प्रगट भए महि भार उतारन॥
क्रोध कुंज भव भय विराम की।

विज्ञापन

आरती कीजे श्री परशुराम की॥
परशु चाप शर कर में राजे।
ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे॥
मंगलमय शुभ छबि ललाम की।

आरती कीजे श्री परशुराम की॥
जननी प्रिय पितृ आज्ञाकारी।
दुष्ट दलन संतन हितकारी॥
ज्ञान पुंज जग कृत प्रणाम की।

विज्ञापन

आरती कीजे श्री परशुराम की॥
परशुराम वल्लभ यश गावे।
श्रद्घायुत प्रभु पद शिर नावे॥
छहहिं चरण रति अष्ट याम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ