Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 दुर्लभ योग; जानें विवाह, वाहन, गृह प्रवेश से लेकर सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026 Date & Shubh Muhurt: साल 2026 में 19 अप्रैल, वार रविवार को अक्षय तृतीया है, जिसे किसी भी कार्य की नई शुरुआत, खरीदारी, विवाह, गृह प्रवेश और पूजा-पाठ आदि मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. चलिए अब जानते हैं 19 अप्रैल 2026 के दिन के शुभ मुहूर्त और योग के बारे में.

Akshaya Tritiya 2026

Credit- AI Gemini

Akshaya Tritiya 2026 Date & Shubh Muhurt: हिंदू धर्म के लोगों के लिए अक्षय तृतीया का पर्व अत्यंत शुभ व पवित्र होता है, जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन जप, तप, यज्ञ, खरीदारी, पितृ तर्पण और दान आदि शुभ कार्य किए जाते हैं. मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर किए गए कामों के सफल होने की संभावना ज्यादा होती है.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. साल 2026 में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है. हालांकि, इस बार अक्षय तृतीया पर 3 दुर्लभ योग भी बन रहे हैं, जिस कारण इस दिन का महत्व अपने आप में और बढ़ गया है.

विज्ञापन

19 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:23 से 05:08
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:55 से दोपहर 12:46
  • निशिता मुहूर्त- रात 11:58 से सुबह 12:42 (20 अप्रैल)
  • अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त – सुबह 10:49 से दोपहर 12:20
  • सोना खरीदने का मुहूर्त – सुबह 10:49 से सुबह 05:51 (20 अप्रैल)

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 Numerology Prediction: महाशिवरात्रि पर इन जन्मतिथि वालों को भगवान शिव-सूर्य की प्राप्त होगी विशेष कृपा, बनेंगे बिगड़े काम

19 अप्रैल 2026 के शुभ योग

  • त्रिपुष्कर योग- सुबह 07:10 से सुबह 10:49 मिनट तक
  • आयुष्मान योग- रात 11:55 (18 अप्रैल) से रात 08:01 मिनट तक (19 अप्रैल)
  • सौभाग्य योग- रात 08:01 से शाम 04:11 मिनट तक (20 अप्रैल)

अक्षय तृतीया 2026 के शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन सूर्योदय सुबह 05:52 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम में 06:49 मिनट पर होने वाला है. इस दौरान आप विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन, सगाई और जनेऊ आदि मांगलिक कार्य कर सकते हैं. इसके अलावा खरीदारी करने के लिए भी ये समय शुभ है. दरअसल, अक्षय तृतीया का पूरा दिन शुभ होता है. इस दिन आप बिना मुहूर्त के मांगलिक कार्य और नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ