Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया का पर्व दान-पुण्य करने और खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ मानते हैं. अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है. अक्षय तृतीया के दिन को अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है यानि इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे कर सकते हैं. अक्षय तृतीया 19 या 20 अप्रैल कब मनाई जाएगी इसकी तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कब है अक्षय तृतीया? (Akshaya Tritiya Kab Hai)
अक्षय तृतीया के लिए वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 20 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर होगा. किसी भी तिथि के लिए उदयकाल की तिथि को महत्व दिया जाता है. सूर्योदय के अनुसार यह तिथि 20 अप्रैल को मान्य होगी. लेकिन अक्षय तृतीया के लिए खरीदारी का मुहूर्त 19 अप्रैल को प्राप्त हो रहा है. ऐसे में 19 अप्रैल को यह पर्व मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर में लगा आईना संवार या बिगाड़ सकता है जीवन, जानिए वास्तु अनुसार कहां और कैसे लगाएं मिरर?
अक्षय तृतीया का महत्व (Akshaya Tritya Significance)
अक्षय तृतीया का दिन खरीदारी करने खासकर सोना और चांदी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के घोड़े के सिर वाले अवतार हयग्रीव का अवतार हुआ था. इसी दिन को सतयुग के समापन और त्रेतायुग के आरंभ का दिन मानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन स्नान-दान करने का महत्व होता है. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Lucky Moles on Female Body: बेहद भाग्यशाली होता है महिलाओं के इन हिस्सों पर तिल, साक्षात लक्ष्मी का होती हैं रूप
अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritya Shubh Muhurat)
अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. गोल्ड खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर अगले दिन 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. आप इस मुहूर्त में खरीदानी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
8 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
10 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
15 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines