Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया पर्व का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का महापर्व मनाया जाता है। इस साल आज यानी 10 मई, दिन शुक्रवार को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन विष्णु जी और धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना करना शुभ होता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है कुंडली का सबसे बड़ा राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ
अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 10 मई को प्रात: काल 04 बजकर 17 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 11 मई 2024 को सुबह 02 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर, अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई 2024 को मनाया जाएगा।
इस साल अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का केवल एक शुभ मुहूर्त है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कल अक्षय तृतीया की पूजा के शुभ मुहूर्त का प्रारंभ प्रात: काल 05 बजकर 48 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। अगर आप कल इस शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए?
अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में कोई भी मांगलिक कार्य करने का फल हमेशा अच्छा ही मिलता है। कल आप इस शुभ मुहूर्त में सगाई, शादी, गृह प्रवेश और दान-पुण्य कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना तो शुभ होता ही है। इसी के साथ शंख, मिट्टी का घड़ा, कौड़ी, पीली सरसों, जौं, दक्षिणावर्ती शंख और श्री यंत्र खरीदना भी अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन्हें खरीदने से घर में बरकत आती है।
ये भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, खुल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
8 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
11 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
14 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
21 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines