Aja Ekadashi 2025 Vrat: हर वर्ष भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है, जो कि सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु के ऋषिकेश स्वरूप को समर्पित है। मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से अजा एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है और मरने के बाद विष्णु लोक में स्थान प्राप्त होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे अजा एकादशी भी कहते हैं।
हालांकि अजा एकादशी के व्रत के दौरान कई नियमों का पालन करना होता है, नहीं तो व्यक्ति को पाप लगता है। इसके अलावा व्रत खंडित भी हो जाता है। आइए अब जानते हैं अजा एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती और व्रत के पारण के सही समय के बारे में।
विष्णु जी की पूजा का शुभ मुहूर्त
अजा एकादशी की पूजा विधि
- प्रातः काल जल्दी उठने के बाद स्नान आदि कार्य करने के पश्चात पीले रंग के शुद्ध कपड़े धारण करें।
- विष्णु जी का ध्यान करते हुए एकादशी के व्रत का संकल्प लें।
- मंदिर में विष्णु जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- विष्णु जी को पूजा सामग्री अर्पित करें।
- देसी घी का एक दीपक जलाएं। इस दौरान विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- अजा एकादशी व्रत की कथा सुनें या पढ़ें।
- व्रत का पारण करने से पहले दान करें।
अजा एकादशी की पूजा सामग्री
अजा एकादशी के शुभ दिन विष्णु जी को पीले रंग के फूल, फल, नारियल, सुपारी, लौंग, धूप, दीप, घी, पंचामृत, अक्षत, तुलसी दल, चंदन, मिठाई, पीले रंग के कपड़े, इत्र और कपूर अर्पित करना चाहिए।
अजा एकादशी पर जपें ये विष्णु मंत्र
विष्णु जी की आरती
अजा एकादशी व्रत का पारण कब होगा?
अजा एकादशी के व्रत का पारण कल यानी 20 अगस्त 2025 को होगा। कल प्रात: काल 05:53 मिनट से सुबह 08:29 मिनट के बीच अजा एकादशी व्रत का पारण करना शुभ रहेगा। पूजा के दौरान जो प्रसाद आपने विष्णु जी को चढ़ाया है, उसे खाकर व्रत का पारण कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य की कृपा से 2 राशियों की लव लाइफ में सुधार होना पक्का, जीवनसाथी का मूड रहेगा रोमांटिक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
8 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
9 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
11 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
13 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
15 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines