Aja Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को इन 3 उपायों से करें प्रसन्न, मिलेगी मनपसंद नौकरी और लाइफ पार्टनर

Aja Ekadashi 2024: गुरुवार 29 अगस्त की भाद्रपद माह की अजा एकादशी पर तीन शुभ संयोगों का महासंयोग बन रहा है। इससे इस एकादशी का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं, मनपसंद नौकरी और लाइफ पार्टनर पाने के लिए भगवान विष्णु को किन उपायों से प्रसन्न कर सकते हैं?

aja-ekadashi-2024-upay

Aja Ekadashi 2024: हिन्दू धर्म में अजा एकादशी का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु को समर्पित इस एकादशी का व्रत रखने से सभी सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलती है, इस जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है। धार्मिक ग्रंथों अनुसार, जो व्यक्ति सच्चे मन से इस एकादशी को करता है, उसे अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल प्राप्त होता है। इस साल इस एकादशी का व्रत 29 अगस्त को 3 शुभ संयोगों में रखा जाएगा। आइए जानते हैं, ये 3 शुभ संयोग कौन-कौन से हैं और इस व्रत के दिन मनपसंद नौकरी और लाइफ पार्टनर पाने के लिए भगवान विष्णु को किन उपायों से प्रसन्न कर सकते हैं?

विज्ञापन

इस महासंयोग में करें भगवान विष्णु की पूजा

इस साल अजा एकादशी व्रत के दिन 3 बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं। सबसे पहला शुभ संयोग तो यह है कि इस बार यह व्रत ‘गुरुवार के दिन’ पड़ रहा है, जो हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित है। दूसरा शुभ संयोग यह है कि अजा एकादशी पर ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ बन रहा है। यह योग 29 अगस्त की शाम के समय 4 बजकर 39 मिनट से आरंभ होकर पारण वाले दिन 30 अगस्त को सुबह में 5 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं तीसरा शुभ संयोग है, ‘सिद्धि योग’, जो व्रत वाले दिन सुबह में बनेगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।

विज्ञापन

भगवान विष्णु को इन उपायों से करें प्रसन्न

1. अजा एकादशी की पूजा में साधकों को एक सिक्के पर रोली, अक्षत और फूल लेकर भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए। इसे पूजा के बाद लाल कपड़े में बांधकर घर रख देना चाहिए। इस उपाय को करने से साधक को जल्द ही मनचाही नौकरी मिलने के योग बनते हैं।

2. एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा जरूर करें। इस दौरान विष्णु जी और माता लक्ष्मी को हल्दी और चने की दाल अर्पित करनी चाहिए। साथ ही आप इन दोनों चीजों का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक को विष्णु जी की कृपा के साथ-साथ देवी लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। इससे न केवल आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है, बल्कि मनचाहा जीवनसाथी भी प्राप्त होता है।

विज्ञापन

3. यदि आपकी शादीशुदा जीवन में लड़ाई-झगड़े बने हुए हैं, तो इसके लिए अजा एकादशी के दिन पति-पत्नी को मिलकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद पूजा के दौरान विष्णु जी को हल्दी की गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से प्रभु श्रीहरि की कृपा से शादीशुदा जीवन खुशहाल बना रहता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ