Ahoi Ashtami 2024: 24 या 25 अक्टूबर, कब है अहोई अष्टमी? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ahoi Ashtami 2024: हर साल माताएं अपने बच्चों की दीघार्यु, तरक्की और खुशहाली के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। हालांकि इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी अहोई अष्टमी की सही तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं इस बार 24 अक्टूबर या 25 अक्टूबर, किस दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा।

Ahoi Ashtami 2024

कब है अहोई अष्टमी?

विज्ञापन

अहोई अष्टमी कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 24 अक्टूबर 2024 को प्रात: काल 01 बजकर 08 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 25 अक्तूबर 2024 को सुबह 01 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर अहोई अष्टमी का पर्व 24 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।

विज्ञापन

देश के कई राज्यों में अहोई अष्टमी को अहोई आठें के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ दिन माताएं अपने बच्ची की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही अहोई माता और स्याही माता की पूजा की जाती है। इसी के साथ अहोई अष्टमी व्रत की कथा सुनना व पढ़ना भी जरूरी होता है।

विज्ञापन

अहोई अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 05 बजकर 42 मिनट से लेकर 06 बजकर 59 मिनट तक है। वहीं तारों को देखने का समय शाम में 06 बजकर 06 मिनट है, जबकि चंद्र देव को अर्घ्य देने का समय रात में 11 बजकर 55 मिनट  है।

अहोई अष्टमी की पूजा विधि

  • अहोई अष्टमी के दिन माताएं सूर्योदय से पहले उठें।
  • स्नान आदि कार्य करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • अहोई माता की पूजा करें। साथ ही उन्हें दीप, धूप, फल, फूल, अक्षत, दूध और मिठाई अर्पित करें।
  • दो मोतियों और धागे की मदद से पेंडेंट बनाएं, जिसे गले में धारण करें।
  • व्रत की कथा सुनें।
  • घी का दीपक माता के सामने जलाएं और फिर उनकी आरती करें।
  • तारों या चंद्रमा को जल से अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।

ये भी पढ़ें- Van Devi Temple: उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बिहार में भी है प्रसिद्ध वन देवी मंदिर, पांडवों ने खुद की थी स्थापना!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ