भगवान की पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना सही या नहीं? जानें श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज से जवाब

Agarbatti Jalana Chahiye Ya Nahi: क्या आप भी भगवान की पूजा के लिए अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो पहले श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से ये जान लीजिए कि अगरबत्ती को जलाना सही है या नहीं?

Agarbatti Jalana Chahiye Ya Nahi

अगरबत्ती जलाना चाहिए या नहीं

Agarbatti Jalana Chahiye Ya Nahi: हर धर्म में प्रार्थना करने की अलग-अलग विधि होती है। हिन्दू धर्म की बात करें तो इस धर्म में देवी और देवताओं की पूजा-अर्चना के लिए अलग-अलग विधि है। भगवान की पूजा के लिए लोग धूपबत्ती, दीपक, कपूर या अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं। भगवान के समक्ष घी या तेल का दीपक जलाते हैं तो कुछ लोग धूपबत्ती और अगरबत्ती भी जलाते हैं। अगर आप भी भगवान की पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाते हैं तो श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज ने इसे जलाने को लेकर खास जानकारी दी है, आइए जानते हैं कि अगरबत्ती को जलाना सही है या नहीं?

विज्ञापन

घर में अगरबत्ती जलाना चाहिए या नहीं?

अगर आपका भी सवाल है कि घर में अगरबत्ती जलाना चाहिए या नहीं तो इसका जवाब श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज जी ने ना में दिया है। श्री अनिरुद्धाचार्य के अनुसार घर या पूजा स्थल पर अगरबत्ती नहीं जलाना चाहिए। अगरबत्ती में बांस होता है जिसे हिन्दू शास्त्रों के अनुसार पूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हिन्दू धर्म में बांस को जलाना अशुभ माना गया है। बांस की पूजा की जाती है और इसे जलाने से आप परेशानी से घिरे रह सकते हैं।

विज्ञापन

अगरबत्ती नहीं तो क्या जलाना चाहिए?

भगवान की पूजा के लिए अगरबत्ती को भूलकर भी न जलाएं। इसकी जगह आप धूपबत्ती को जला सकते हैं। हिन्दू शास्त्रों में पूजा विधान में भी अगरबत्ती के इस्तेमाल का उल्लेख नहीं है। इसकी जगह, धूप-दीप, धूपबत्ती, कपूर और दीपक के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन

बांस से वंश की हानि

श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज जी के अनुसार बांस को वंश कहा जाता है। हिन्दू धर्म में बांस की पूजा की जाती है। इसे जलाने से वंश की हानि होती है। इतना ही नहीं, बांस जलाने से पितृ दोष भी लगता है। इसलिए ध्यान रखें कि अगरबत्ती भी बांस से बनी हुई होती है और इसे घर में भूल से भी न जलाएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ