Adi Kailash Yatra: भगवान शिव के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज 14 मई, बुधवार को रवाना हो रहा है। आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में होती है, इसलिए इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है। यह परमिट धारचूला में एसडीएम कार्यालय से प्राप्त किया जाता है। इस वर्ष अब तक कुल 102 श्रद्धालु इस पावन यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। आइए जानते हैं, इन दोनों प्रसिद्ध शिवधाम की यात्रा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या और इस यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें क्या हैं?
आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का महत्व
आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक आत्मिक और आध्यात्मिक यात्रा है। इस यात्रा से लौटे यात्री बताते हैं कि यह एक ऐसा अनुभव जो जीवन भर मन में बसा रहता है। यहां की शांति, प्रकृति की गोद, और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलकर इस यात्रा को हर श्रद्धालु के लिए ‘मस्ट डू पिल्ग्रिमेज’ (Must-Do Pilgrimage) बना देते हैं।
ये भी पढ़ें: धन-वैभव आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, जाग जाता है सोया भाग्य
ये दोनों स्थान स्थान उन सभी के लिए आदर्श है जो भगवान शिव के प्रति गहरी भक्ति रखते हैं। यहां की वादियां, पर्वत, झीलें सब कुछ एक अलौकिक शांति प्रदान करते हैं। कहते हैं कि ये मानसिक और आत्मिक शुद्धि: यहां की यात्रा जीवन की आपाधापी से दूर, आत्मा से संवाद करने का मौका देती हैं। यही कारण है कि इस यात्रा को भक्ति, आस्था और रोमांच का संगम कहा गया है।
ये अद्वितीय स्थान यात्रा को बनाते हैं विशेष
इस यात्रा के दौरान तीर्थयात्री हिमालय की गोद में हर मोड़ पर प्रकृति की दिव्यता को महसूस करते हैं। शुद्ध नैसर्गिक वातावरण और मन की भक्ति कठिन रास्तों के बावजूद इस यात्रा के हर कष्ट को सार्थक बना देती है। इस यात्रा के दो स्थल बेहद अद्वितीय हैं:
पार्वती ताल: आदि कैलाश के समीप स्थित यह पवित्र झील एक अत्यंत शांत और दिव्य स्थान है। मान्यता है कि माता पार्वती यहां तपस्या करती थीं। इस झील के किनारे बैठकर ध्यान करने से मन को गहरा सुकून और आत्मिक शांति मिलती है।
ओम पर्वत: यह पर्वत प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने ‘ॐ’ चिन्ह के लिए प्रसिद्ध है। यह चिन्ह किसी अद्भुत चमत्कार से कम नहीं है और हर श्रद्धालु के लिए यह एक दिव्य दर्शन का अनुभव होता है। ओम पर्वत का दर्शन भक्तों के मन में श्रद्धा और विस्मय दोनों भर देता है।
आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें
आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था काठगोदाम से रवाना होकर नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने के बाद गुंजी पहुंचेगा। फिर यहां सेसे जॉलिंगकोंग में आदि कैलाश और नाभीढांग में ओम पर्वत के दर्शन किए जाएंगे।
निर्धारित प्लान के पहले दिन तीर्थयात्रियों का जत्था काठगोदाम से भीमताल, जागेश्वर होते हुए 196 किमी दूरी तय कर पिथौरागढ़, दूसरे दिन पिथौरागढ़ से 96 किमी का सफर कर धारचूला जाएगा। पहला आधार शिविर धारचूला में रहेगा।
तीसरे दिन धारचूला से गुंजी, चौथे दिन गुंजी से वाया नाबी-कुटी होते हुए यात्री नाभीढांग जाएंगे. जहां गणेश पर्वत के दर्शन के बाद नाग पर्वत, व्यास गुफा, कालापानी में काली मंदिर दर्शन, नाबी पर्वत और नाभीढांग से ओम पर्वत दर्शन करेंगे. फिर पांचवें दिन तीर्थयात्रियों का जत्था गुंजी से ज्योलीकांग जाएगा।
ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: यह रत्न धारण करते ही खिंची चली आती है सफलता और धन, ‘मनी मैग्नेट’ कहलाता है यह जेमस्टोन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Karwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
10 hrs agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
14 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
17 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
17 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
19 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
20 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
1 day agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines