हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Masik Shivratri 2026: अधिकमास की शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत से जुड़े जरूरी नियम

Masik Shivratri 2026 Today: आज 13 जून 2026 को मासिक शिवरात्रि है, जिसे अधिकमास की शिवरात्रि कहना ज्यादा उचित रहेगा. चलिए जानें आज शिव जी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और मासिक शिवरात्रि व्रत से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Adhik Maas Shivratri 2026 Today: भगवान शिव के भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत बेहद खास होता है, जो कि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है. इस बार आज 13 जून 2026 को दोपहर 4 बजकर 7 मिनट से अधिक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि कल 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में आज 13 जून 2026, वार शनिवार को ही मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है. माना जाता है कि आज के दिन व्रत और भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में आ रही तमाम समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही पाप नष्ट होते हैं. हालांकि, कुछ लोग अपनी विशेष मनोकामना को पूरा करने के लिए भी हर महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं.

चलिए अब जानें आज शिव जी का पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है. साथ ही आपको मासिक शिवरात्रि के व्रत से जुड़े जरूरी नियम और पूजा विधि के बारे में पता चलेगा.

आज मासिक शिवरात्रि की पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:02 से 04:42
  • प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:22 से 05:23
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 से दोपहर 12:49
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:18 से 07:39
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:20 से रात 08:20
  • अमृत काल- रात 11:09 से सुबह 12:34

अधिकमास शिवरात्रि की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करने के बाद हल्के रंग के कपड़े पहनें.
  • व्रत का संकल्प लेने के बाद शिवलिंग का गंगाजल, जल या पंचामृत से अभिषेक करें.
  • शिव जी को बेलपत्र, फल, पुष्प माला, 5 प्रकार के अनाज और सफेद मिठाई अर्पित करें.
  • महादेव को चंदन लगाएं और नंदी जी को भी लगाएं.
  • घी का दीपक जलाने के बाद 108 बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.
  • मासिक शिवरात्रि व्रत की कथा पढ़ें.
  • अंत में भगवान शिव की आरती करके पूजा का समापन करें.
  • अब शाम में या अगले दिन शुभ मुहूर्त में आप व्रत का पारण कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 June 2026: मासिक कार्तिगाई-शिवरात्रि पर रहेगी भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त-योग से लेकर राहुकाल

विज्ञापन

मासिक शिवरात्रि व्रत के नियम

  • संकल्प लेने के बाद ही व्रत का आरंभ करें.
  • व्रत के दौरान किसी से भी लड़ाई न करें और जितना हो सके, उतना नकारात्मक चीजों से दूर रहें.
  • शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ मन को भी शुद्ध रखें.
  • सुबह और शाम दोनों समय भगवान शिव की पूजा करें.
  • किसी भी कारण से बीच में व्रत को न तोड़ें.
  • रात में जागरण जरूर करें.
  • व्रत के दौरान बाल और नाखून न काटें.

ये भी पढ़ें- Numerology Prediction: 13 जून से इन 4 मूलांक वालों की उड़ेगी रातों की नींद, इनकम और रिश्तों पर पड़ेगा ग्रहों का प्रभाव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola