Adhik Maas 2026: हिंदू धर्म में अधिकमास को बहुत ही खास माना जाता है. इसे पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिकमास को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है. बता दें कि, पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर इस अधिक महीने में राक्षस हिरण्यकशिपु का वध किया था. हिरण्यकशिपु को ब्रह्मा जी से वरदान मिला था कि उसकी मृत्यु 12 महीनों में से किसी महीने में न हो. इस वरदान को निष्फल करने के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर साल का एक अतिरिक्त तेरहवां महीना उत्पन्न किया था. इसी महीने में हिरण्यकशिपु का वध किया.
कब से कब तक है अधिकमास?
आज यानी 17 मई 2026, दिन रविवार से अधिकमास की शुरुआत हो रही है. अधिकमास को पुरुषोत्तम मास या मलमास भी कहते हैं. इस साल दो ज्येष्ठ महीने हैं. मलमास 17 मई से लेकर 15 जून तक रहेगा. हिंदू धर्म के पंचांग के अनुसार, यह साल 12 की बजाय 13 महीने का होगा. यह मलमास का महीना बेहद खास और पवित्र माना जाता है. इस महीने में कई उपायों को करना लाभकारी होता है.
ये भी पढ़ें – Lucky Rings: इन 5 अगूंठियों को पहनने से चमक सकता है भाग्य, जीवन की परेशानियां होंगी दूर
अधिकमास में क्या करें?
- अधिकमास विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. आप प्रतिदिन जल्दी उठकर स्नान कर विष्णु भगवान की पूजा करें.
- इसके साथ ही आप गीता, रामचरितमानस और विष्णु सहस्रनाम का पाठ अवश्य करें.
- तुलसी पूजा और दीपदान करें. आप अधिकमास में जरूरतमंद और गरीब लोगों को दान करें. अन्न, धन, जल आदि का दान करना पुण्य फलस देता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत
अधिकमास में क्या ना करें?
- अधिकमास में शादी करना, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं.
- आप अधिकमास में तामसिक भोजन, नशा और क्रोध-विवाद आदि से बचें.
- किसी का अपमान न करें. झूठ बोलने और गलत काम करने से आपको बचना चाहिए. अधिकमास में मकान, दुकान और संपत्ति खरीदने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 mins agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
2 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
19 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
22 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
23 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines