---विज्ञापन---

Religion angle-right

Astro Tips: धन-वस्त्र और मकान नहीं यज्ञ है सबसे बड़ा दान! आचार्य प्रतिष्ठा से जानें महत्व

Daan Ka Mahatva: भारतीय योग गुरु आचार्य प्रतिष्ठा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो दान के महत्व के बारे में बता रही हैं। चलिए जानते हैं कब और कैसे दान करने पर साधक को पुण्य मिलता है।

---विज्ञापन---

Daan Ka Mahatva: सनातन धर्म के लोगों के लिए दान का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दान करना पुण्य कार्य माना जाता है जिससे साधक को पापों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि कब, कैसे और किन चीजों का दान करने से व्यक्ति को पुण्य मिलता है? अगर नहीं, तो चलिए भारतीय योग गुरु आचार्य प्रतिष्ठा से जानते हैं सबसे बड़ा दान क्या है।

दान का महत्व

आचार्य प्रतिष्ठा का कहना है कि, ‘दान तो हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। दान हमें अहंकार मुक्त बनाता है। दान में क्या देंगे जो आपके पास है वो ही तो दान देंगे। कभी-कभी कुछ लोग कहते हैं कि मैंने सब त्याग दिया। लेकिन जिस पर कुछ है ही नहीं वो क्या त्यागेगा? त्यागने के लिए आपके पास कुछ होना चाहिए।’

---विज्ञापन---

इसी के आगे आचार्य प्रतिष्ठा ने कहा, ‘हमने अपने जीवन में जो कुछ भी अर्जित किया है उसका 10% दान अवश्य करना चाहिए। ज्यादातर लोग दान को अक्सर धन से जोड़ते हैं। लेकिन आप अपने ज्ञान का दान दे रहे हो तो वो भी दान है। जो ज्ञान आपने प्राप्त किया है उसका 10% फ्री ऑफ कॉस्ट उन लोगों को दान करना चाहिए जो उसे अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं।’

---विज्ञापन---

सबसे बड़ा दान क्या है?

आगे आचार्य प्रतिष्ठा कहती हैं कि, ‘दान कई प्रकार के होते हैं। यज्ञ को सबसे बड़ा दान कहा गया है क्योंकि वो गुप्त दान है। वहां पर आप बिना बताए दे रहे हैं। गुप्त दान करने से व्यक्ति के भीतर मौजूद अहंकार खत्म होता है। इसलिए हमारे शास्त्रों में दान की परंपरा को विशेष महत्व दिया गया है।’

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 10, 2025 12:06 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola