Dream Sharing: अच्छे या बुरे, कौन से सपने लोगों को नहीं बताने चाहिए? जानें स्वप्न शास्त्र के नियम

Dream Sharing: सोते समय अधिकतर लोगों को सपने आते हैं, जिनके बारे में वो अपने करीबी लोगों से बात भी करते हैं. लेकिन क्या सपने बताने चाहिए? चलिए जानें अच्छे या बुरे, कौन से सपने नहीं बताने चाहिए और क्यों.

Dream Sharing

Credit- News24 Graphics

Dream Sharing: स्वप्न शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें सोते समय दिखाई देने वाले सपनों के महत्व के बारे में बताया गया है. माना जाता है कि कोई भी सपना बेवजह नहीं आता है, बल्कि उसका शुभ व अशुभ प्रभाव जीवन पर जरूर पड़ता है. यदि व्यक्ति सही समय पर सपनों से मिलने वाले संकेतों के बारे में जान जाता है तो आने वाली स्थिति को अपने लिए अनुकूल बना सकता है. इसके अलावा स्वप्न शास्त्र में सपनों से जुड़े विभिन्न नियमों के बारे में भी बताया गया है, जिनका पालन करना अच्छा होता है.

विज्ञापन

आज यहां पर हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि शुभ या अशुभ, कौन से सपने बताने चाहिए और कौन से सपनों को गुप्त रखना चाहिए. साथ ही आपको इसके पीछे के कारण के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

शुभ सपने बताने चाहिए या नहीं?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शुभ व अच्छे सपनों को कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए. यहां तक कि उन्हें अपने करीबियों के साथ भी साझा करने से बचना चाहिए. यदि आप सोते समय आए शुभ सपनों को किसी को बताते हैं तो इससे उसकी सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी. ऐसे में उस सपने से होने वाले लाभ का फायदा आप नहीं उठा पाएंगे.

बुरे सपने बताने चाहिए या नहीं?

सोते समय यदि आपको कोई बुरा सपना आया है तो उसे तुरंत ही किसी व्यक्ति को बता दें. इससे उस सपने की नकारात्मक ऊर्जा वहीं पर नष्ट हो जाएगी और उसका प्रभाव आपके ऊपर नहीं पड़ेगा. साथ ही उस बुरे सपने के सच होने की संभावना न के बराबर रहेगी. इसके अलावा बुरे सपने बताने से भय, चिंता व मानसिक तनाव कम होता है. साथ ही उस सपने के सच होने का ख्याल बार-बार मन में नहीं आता है.

विज्ञापन

किस समय देखे गए सपने सच होते हैं?

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सुबह 3 से 5 बजे के बीच जो सपने दिखाई देते हैं, उनके सच होने की संभावना अधिक होती है. माना जाता है कि इस समय देखे गए सपने एक साल के अंदर सच हो जाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ