Vastu Tips: अधिकतर लोग घर में जूते, चप्पलों का ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में वे कहीं भी जूते और चप्पलों को रख देते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र में जूते और चप्पलों को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इसके साथ ही शू रैक रखने के लिए दिशा के बारे में वास्तु शास्त्र में कुछ निर्देश दिए गए हैं।
माना जाता है कि गलत दिशा में शू रैक या जूते और चप्पल अगर आप रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि घर की कौन सी जगह और दिशा में जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए?
इस दिशा में न रखें शूज और चप्पल
घर की पूर्व और उत्तर दिशा को काफी शुभ माना गया है। इस कारण यह दिशा बेहद साफ और पवित्र रखनी चाहिए। इस जगह ईश्वर का स्थान होता है। इसके कारण यहां चप्पल और जूते रखना अशुभ माना गया है। इस जगह पर जूते-चप्पल रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व दिशा के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और उत्तर दिशा के स्वामी ग्रह बुध हैं। सूर्य के खराब होने से हार्ट संबंधी बीमारियां, सिर और मस्तिष्क रोग, कान के रोग आदि हो सकते हैं। वहीं, बुध के खराब होने से बहरापन, नाक और गले में समस्या, त्वचा के रोग आदि हो सकते हैं।
इधर-उधर न फेकें जूते-चप्पल
कई घरों में जूते-चप्पल घर में इधर-उधर बिखरे रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इनको कभी भी इधर-उधर बिखेरकर नहीं रखना चाहिए। इससे शनि प्रकोप का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार शनि खराब होने शारीरिक कमजोरी, पेट दर्द, टीबी, कैंसर, चर्म रोग, फ्रैक्चर, पैरालाइसिस, सर्दी-जुकाम, अस्थमा आदि रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।
बेडरूम में न रखें शू रैक या जूते-चप्पल
बेडरूम में कभी भी शू रैक या जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से मैरिड लाइफ पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके साथ ही पति-पत्नी का आपस में मनमुटाव रहता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह खराब होता है। खराब शुक्र से आंखों के रोग, मूत्र संबंधित रोग, त्वचा के रोग, और प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
मेनगेट पर न रखें ये चीजें
मेनगेट पर जूते-चप्पलों को कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यहां जूते चप्पलों को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है।
कहां रखने चाहिए जूते-चप्पल!
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पल हमेशा बंद रैक या अलमारी में ही रखना चाहिए। इसके साथ ही जूते-चप्पलों के स्टैंड या शू रैक को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये दिशा जूते-चप्पल रखने के लिए अच्छी मानी गई है। इस बात का ध्यान रखें कि शू रैक धातु, प्लास्टिक या कपड़े की नहीं होनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- फ्रिज में रखा गूंथा आटा क्यों है खतरनाक, जानिए क्या हैं इसके वैज्ञानिक और ज्योतिषीय कारण?
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
13 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
16 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
18 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
22 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines