जानिए सबसे पहले किसको लगाना चाहिए रंग?
Author: Mohit Tiwari
Mar 13, 2025 05:29 PM IST
होली का त्योहार हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस दिन भारत ही नहीं विदेशों में उल्लास मनाया जाता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं और मनमुटाव दूर कर लेते हैं। ज्योतिष में कई ऐसे लोग बताए गए हैं, जिनके साथ आपको सबसे पहले होली खेलनी चाहिए।
माना जाता है कि इन लोगों के साथ होली खेलने से अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। साल 2025 में होली के दिन चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है। इस कारण इस दिन को और भी खास माना जाता है। आइए जानते हैं कि होली के दिन सबसे पहले किसको रंग लगाना शुभ होता है।
भगवान से करें शुरुआत
होली के दिन सबसे पहले अपने इष्टदेव को अबीर-गुलाल लगाएं। होली की शुरुआत में भगवान को अबीर-गुलाल लगाकर करने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही भगवान का आशीर्वाद भी मिलता है।
पितृदोष से मिलती है मुक्ति
ईश्वर के बाद अपने पितरों के चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
घर के बड़ों के साथ खेलें होली
ईश्वर और पितरों के बाद घर के बड़े बुजुर्गों के साथ होली खेलें। उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें और उनको रंग, अबीर या गुलाल लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
पैरों पर लगाएं गुलाल
होली के दिन अपने से बड़ों के पैरों पर गुलाल लगाना चाहिए। पैरों पर गुलाल लगाने से उस व्यक्ति की पॉजिटिविटी आपको मिलती है। ज्योतिष में ग्रहों का सीधा संबंध रंगों से होता है। ऐसे में भगवान के भी चरणों में गुलाल लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- होली पर करें भगवान नरसिंह का पूजन, हर समस्या होगी दूर!