एक्सीडेंट और आर्थिक तंगी देते हैं ये 5 काम, मंगलवार को रहें सावधान!

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह और हनुमान जी को समर्पित होता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन कामों से परहेज करने से जीवन में आने वाली कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। जानिए मंगलवार को किन 5 कामों को करने से मना किया गया है।

mangalwar ke upay
विज्ञापन

हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का एक खास महत्व होता है और हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार, मंगलवार को कुछ खास काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे जीवन में नकारात्मक असर पड़ सकता है। माना जाता है कि मंगलवार को इन कामों को करने से दुर्घटनाओं और धनहानि के योग बनते हैं। आइए जानते हैं वे 5 काम जिन्हें मंगलवार के दिन करने से बचना चाहिए।

मंगलवार को न कटवाएं बाल और नाखून

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को बाल या नाखून और दाढ़ी काटना या कटवाना अशुभ माना जाता है। मंगलवार को बाल या नाखून काटने से मंगल दोष बढ़ता है, जिससे जीवन में गुस्सा, तनाव और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है।

Advertisment

न कर्ज लें और न ही दें

मंगलवार को यदि आप किसी से कर्ज लेते हैं, तो मान्यता है कि वह कर्ज लंबे समय तक बना रहता है और जल्दी उतरता नहीं है। इससे व्यक्ति आर्थिक परेशानियों में फंस सकता है। इस कारण मंगलवार को उधार देने या कोई लोन लेने से बचना चाहिए। यह दिन कर्ज चुकाने के लिए अच्छा माना जाता है।

नहीं खरीदें ये वस्तुएं

मंगलवार को लोहे, स्टील, चाकू, कैंची जैसी धारदार चीजों की खरीद से बचना चाहिए। यह दिन अग्नि और ऊर्जा से जुड़ा होता है, और ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं। मान्यता है कि इससे घर में कलह, चोट या दुर्घटना की स्थिति बन सकती है।

ऑपरेशन से बचें

ज्योतिषीय दृष्टि से मंगल ग्रह खून, चोट और शारीरिक ऊर्जा से जुड़ा होता है। मंगलवार को इसकी स्थिति तीव्र होती है। इस कारण मंगलवार के दिन किसी भी प्रकार की सर्जरी या ऑपरेशन करवाना रिस्की माना जाता है। डॉक्टरी सलाह के साथ-साथ बहुत से लोग इसे ज्योतिषीय कारणों से भी टालना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

मांस और शराब का सेवन न करें

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। हनुमान जी ब्रह्मचारी और सात्विक ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। इस कारण मंगलवार के दिन मांस, मछली, अंडा या शराब का सेवन वर्जित माना गया है। इससे धार्मिक दृष्टिकोण से दोष लग सकता है और मानसिक अशांति भी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ