Disadvantages Of Covering Remote With Plastic: टीवी या एसी आदि का रिमोट खराब व गंदा न हो जाए, इसके लिए अधिकतर लोग उस पर प्लास्टिक की पन्नी चढ़ाते हैं. खासकर, मध्यम वर्ग के लोगों के घर में मौजूद रिमोट पर आपको प्लास्टिक की पन्नी चढ़ी हुई जरूर मिलेगी. यदि आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाइए. दरअसल, टीवी या एसी आदि के रिमोट पर प्लास्टिक की पन्नी चढ़ाने से ग्रह दोष लगता है. आज हम आपको उस ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी स्थिति टीवी या एसी आदि के रिमोट में प्लास्टिक की पन्नी चढ़ाने से प्रभावित होती है.
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का कारक है राहु ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, टीवी या एसी के रिमोट पर प्लास्टिक की पन्नी चढ़ाने से घरवालों को राहु दोष का सामना करना पड़ता है. दरअसल, राहु ग्रह इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रतिनिधित्व करता है. यदि आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर प्लास्टिक की पन्नी चढ़ाते हैं, तो उससे राहु ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. ऐसे में घरवालों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आती है. साथ ही धन और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह पर रोक लग जाती है.
ये भी पढ़ें- Grah Dosh: क्या आप भी गाय को खिलाते हैं रोटी? न करें ये गलतियां, लग सकता है ग्रह दोष
अग्नि-ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है प्लास्टिक
प्लास्टिक को अग्नि और ऊर्जा के प्रवाह को रोकने वाला तत्व माना जाता है. यदि आप रिमोट पर प्लास्टिक की पन्नी चढ़ाते हैं तो इससे आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बाधित होगी, जिस कारण परिवार में गृह क्लेश, दरिद्रता और रोग का वास होगा.
प्लास्टिक की पन्नी इस्तेमाल करने के नुकसान
जो लोग नियमित रूप से प्लास्टिक की पन्नी का इस्तेमाल करते हैं, उनकी कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति बेहद कमजोर रहती है. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की कुंडली में राहु ग्रह निर्बल होता है, उन्हें डर, भ्रम और बेचैनी आदि की समस्या होती है. इसके अलावा व्यक्ति गलत संगत व लत में फंस जाता है, जिससे निकलना बहुत मुश्किल होता है. वहीं, कुछ लोगों को सिरदर्द, नींद की कमी, डरावने सपने, पेट खराब रहना और त्वचा रोग जैसी शारीरिक समस्याएं भी होती हैं.
ये भी पढ़ें- Kharmas 2025 Rashifal: खरमास में शुक्र-बुध करेंगे राशि गोचर, इन 3 राशियों का रूठ सकता है भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
16 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
19 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
22 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines