AC बार-बार हो रहा है खराब? वास्तु शास्त्र के अनुसार ये हो सकता है बड़ा कारण, अपनाएं ये सावधानियां

AC Vastu Tips: क्या आपका AC भी बार-बार बिगड़ जाता है? अगर हां, तो इसके पीछे एक वास्तु कारण भी हो सकता है. यहां पर AC के बार-बार बिगड़ने के पीछे के वास्तु कारण और सावधानियों के बारे में बताया गया है.

AC Vastu Tips

Credit- AI Gemini

AC Vastu Tips: लगातार जिस तरह गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे AC यानी एयर कंडीशनर एक लग्जरी वस्तु नहीं, बल्कि लोगों की जरूरत बन गया है. आज के समय में जो भी व्यक्ति AC को अफोर्ड कर सकता है, उसके घर में आपको ये जरूर मिल जाएगा. हालांकि, कुछ लोगों की ये शिकायत भी रहती है कि आएदिन उनका AC बिगड़ जाता है. बार-बार रिपेयर कराने के बाद भी AC सही से कूलिंग नहीं करता है. यदि आपको भी ये ही शिकायत है तो इसके पीछे वस्तु कारण भी हो सकता है. चलिए विस्तार से जानें AC के बार-बार बिगड़ने के वास्तु कारण के बारे में.

विज्ञापन

AC के बार-बार खराब होने का कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर दिशा का अपना महत्व है, जिससे जुड़े विशेष तत्व भी होते हैं. यदि गलत दिशा में किसी वस्तु को रखा जाता है तो उसके जल्दी खराब होने की संभावना बनी रहती है. साथ ही घर वालों की मेंटल और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर होता है. ऐसे ही AC को गलत दिशा में लगाने से उसकी सकारात्मक ऊर्जा जल्दी नष्ट हो जाती है और वो सही से काम नहीं करता है. इसके अलावा AC का हर समय गंदा रहना यानी उस पर धूल-मिट्टी का जमना भी शुभ नहीं होता है. इससे वास्तु दोष लग सकता है.

विज्ञापन

AC किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए?

AC एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसके कारण इसे अग्नि तत्व से जोड़ा जाता है. यदि आपका AC अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा है तो उसके सही से चलने की संभावना काफी कम है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व दिशा में भी AC को लगाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

AC किस दिशा में लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस में दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में AC लगाना शुभ होता है. यदि इन दिशाओं में आप AC लगाते हैं तो उनके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी कम पड़ेगा और वो बार-बार खराब नहीं होंगे. इसी के साथ AC की नियमित रूप से सफाई करें और उसके आसपास धूल-मिट्टी को न जमने दें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ