Tirupati Balaji Ki Aarti: दक्षिण भारत में भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर स्वरूप की पूजा की जाती है. भगवान विष्णु को समर्पित तिरुमला तिरुपति मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ लगती है. श्रीहरि विष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए भक्त तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं. यहां पर भक्त अपने बाल दान करते हैं. यहां भगवान विष्णु को तिरुपति बालाजी और श्री वेंकटेश्वर के नाम से जानते हैं. आप जीवन में सुख-समृद्धि और शांति के लिए श्री वेंकटेश्वर भगवान की पूजा अर्चना करें. इसके साथ ही आरती अवश्य करें. श्री तिरुपति बालाजी की आरती करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
Tirupati Balaji Ki Aarti | श्री तिरुपति बालाजी आरती
जय तिरुपति बालाजी, जय तिरुपति बालाजी,
जय जय वेंकट स्वामी, तुम हो अंतर्यामी,
जय श्री नाथ हरी, जय तिरुपति बालाजी,
जय तिरुपति बालाजी, जय तिरुपति बालाजी,
जय जय वेंकट स्वामी, तुम हो अंतर्यामी,
जय श्री नाथ हरी, जय तिरुपति बालाजी
अगणित नाम तुम्हारे अगणित रूप धरे,
स्वामी अगणित रूप धरे, तुमको ध्याये उनके,
तुमको ध्याये उनके, तुमने कष्ट हरे,
जय तिरुपति बालाजी,
दाएं कर में सुदर्शन बाएं में शंख धरे,
बाएं कर में शंख धरे, द्वार पे आये जो भी,
द्वार पे आये जो भी, कामना सफल करे,
जय तिरुपति बालाजी,
असुर बलि को हरनी वराह स्वरुप लिया,
स्वामी वराह स्वरुप लिया, अर्धांगिनी धरती संग,
अर्धांगिनी धरती संग, गिरी पर वास किया,
जय तिरुपति बालाजी
सतयुग में गरुड़ाद्रि, त्रेता में वृषभाद्रि,
गिरी कहलाया वृषभाद्रि, द्वापर में अंजनाद्रि,
द्वापर में अंजनाद्रि, कलि में वेंकटाद्रि,
जय तिरुपति बालाजी
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर के सामने इन 5 चीजों का होना बन सकता है तरक्की में बाधा, जानिए वास्तु नियम
भूमि पर ऋषियों ने मिलकर यज्ञ किया,
फल यज्ञ का तुमको दिया, वैंकुंठ त्याग धरा पर,
वैंकुंठ त्याग धरा पर, तुमने वास किया,
जय तिरुपति बालाजी
लक्ष्मी ने पद्मावती बनकर जनम लिया,
धरती पर जनम लिया, बन में सखियों के संग,
विचर रही थी वे जग, तुमसे मिलन हुआ,
जय तिरुपति बालाजी
तिरुपति नाथ की महिमा जो निसदिन गाये,
वरदान वो नित पाये, धन वैभव सुख सारे,
धन वैभव सुख सारे, जीवन भर पाये,
जय तिरुपति बालाजी, जय जय वेंकट स्वामी,
तुम हो अंतर्यामी, जय श्री नाथ हरी,
जय तिरुपति बालाजी, जय तिरुपति बालाजी,
जय तिरुपति बालाजी, जय जय वेंकट स्वामी,
तुम हो अंतर्यामी, जय श्री नाथ हरी,
जय तिरुपति बालाजी
ये भी पढ़ें – Hanuman Ji Darshan: हनुमान मंदिर जाने से बरसती है बजरंगबली की कृपा, मिलते हैं कई आध्यात्मिक लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
3 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
4 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
5 days agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
6 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
10 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
15 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
15 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
20 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
24 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines