Shri Devguru Brihaspati Ki Aarti lyrics In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जो कि भाग्य, विवाह, संतान, ज्ञान, धर्म और धन का प्रतिनिधित्व करते हैं. माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें हर काम में भाग्य का सहयोग मिलता है. साथ ही जिंदगी में खुशहाली रहती है. वैसे तो किसी भी दिन देवगुरु बृहस्पति ग्रह की पूजा कर सकते हैं, लेकिन गुरुवार को उपासना करने का खास महत्व है क्योंकि ये दिन उन्हीं को समर्पित है.
देवगुरु बृहस्पति ग्रह की पूजा उनकी आरती किए बिना अधूरी होती है. यहां पर आप देवगुरु बृहस्पति ग्रह की आरती के सही लिरिक्स पढ़ सकते हैं.
श्री देवगुरु बृहस्पति की आरती (Shri Devguru Brihaspati Ki Aarti In Hindi)
ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ॐ जय बृहस्पति देवा…
तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा…
चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ॐ जय बृहस्पति देवा…
तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा…
सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा…
जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।।
ॐ जय बृहस्पति देवा…
श्री देवगुरु बृहस्पति की पूजा कैसे करें? (Shri Devguru Brihaspati Puja Vidhi)
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करने के पश्चात पीले रंग के कपड़े धारण करें.
- मंदिर में पीले कपड़े पर बृहस्पति देव की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें.
- गुरु देव को हल्दी, केले, चने की दाल, पीले रंग के वस्त्र और फूल अर्पित करें.
- देसी घी का एक दीपक जलाएं और बृहस्पति मंत्रों का जाप व आरती करें.
- केले के वृक्ष की पूजा करें और जड़ में जल अर्पित करें.
- पेड़ के पास देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें.
श्री देवगुरु बृहस्पति का प्रिय रंग (Shri Devguru Brihaspati Priya Rang)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्री देवगुरु बृहस्पति का प्रिय रंग पीला है, जिसे ज्ञान, समृद्धि और धर्म का प्रतीक माना जाता है. गुरु देव की विशेष कृपा पाने के लिए पीले रंग की चीजों का दान करना शुभ होता है.
श्री देवगुरु बृहस्पति के मंत्र (Shri Devguru Brihaspati Mantra)
- ॐ बृं बृहस्पतये नमः
- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः
- ॐ बृहस्पतये विद्महे दिव्यचक्षुषे धीमहि। तन्नो गुरुः प्रचोदयात्॥
- देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।
ये भी पढ़ें- Shiv Chalisa | शिव चालीसा: जय गिरिजा पति दीन दयाला… Shiv Chalisa Lyrics in Hindi
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
6 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
8 days agoपितृ पक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
13 days agoगणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकट होंगे दूर
30 days agoआज रविवार को करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता
34 days agoकजरी तीज पर जरूर करें ये आरती, वरना अधूरा माना जाएगा आपका व्रत
41 days agoआज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर करें गणपति चालीसा का पाठ, हर विघ्न-बाधा टालेंगे बप्पा
55 days agoशिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें शिव आरती लिरिक्स
62 days agoसावन में रोज पढ़ें शिव चालीसा, मिलेगा महादेव का आशीर्वााद
66 days agoगुप्त नवरात्रि के नौवें दिन करें मां मातंगी की पूजा, यहां पढ़ें आरती
81 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines