Shiv Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन खास होता है. आप सोमवार को शिव जी की पूजा कर सकते हैं. सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें. भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें और इसके साथ ही उनकी आरती अवश्य करें. शिव जी की आरती करने से महादेव प्रसन्न होंगे और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी. आप यहां शिव जी की आरती के लिरिक्स पढ़ सकते हैं.
शिव जी की आरती ‘ॐ जय शिव ओंकारा’ | Shiv Ji Ki Aarti ‘Om Jai Shiv Omkara’
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखत त्रिभुवन जन मोहे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
ये भी पढ़ें – Shri Bajrang Baan Paath | श्री बजरंग बाण पाठ
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे।
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।
भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
ये भी पढ़ें – लक्ष्मी जी की आरती | Lakshmi Ji Ki Aarti
जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥ स्वामी ओम जय शिव ओंकारा॥
ये भी पढ़ें – भगवान विष्णु जी की आरती | Vishnu Ji Ki Aarti
शिव जी मंत्र | Shiv Ji Mantra
ॐ नमः शिवाय
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
ॐ हौं जूं सः
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
शिव जी कथा | Shiv Ji Katha
भगवान शिव को त्रिदेवों में से संहार का देवता माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी कैलाश पर्वत पर मां पार्वती और पुत्रों गणेश और कार्तिकेय के साथ वास करते हैं. शिव जी को महादेव और भोलेनाथ के नाम से जाना जाता है. शिव जी भोले और दयालु माने जाते हैं. महादेव ने समुद्र मंथन के समय निकले विष को संसार की रक्षा के लिए कंठ में धारण किया था. शिव जी अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते हैं. महादेव की पूजा से शांति, शक्ति और सुख मिलता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
शिव जी की आरती से जुड़े सामान्य सवाल-जवाब | Shiv Ji Aarti FAQs
शिव जी की आरती कब करें?
शिव जी की आरती करने से क्या लाभ मिलते हैं?
क्या पूजा के बिना शिव जी की आरती कर सकते हैं?
शिव जी की आरती के समय कौन-सा दीपक जलाएं?
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
4 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
5 days agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
5 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
10 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
14 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
15 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
20 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines