Shaligram Ji Ki Aarti । शालिग्राम जी की आरती: श्री शालिग्राम जी सुनो विनती हमारी । Shri Shaligram Ji Suno Vinti Hamari Lyrics in Hindi

Shaligram Ji Ki Aarti: शालिग्राम भगवान की आरती करने से उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं. आपको तुलसी विवाह के दिन शालिग्राम भगवान की पूजा करनी चाहिए. आप यहां पर शालिग्राम भगवान की आरती पढ़ सकते हैं.

tulsi vivah

Shri Shaligram Ji Suno Vinti Hamari Lyrics in Hindi: तुलसी विवाह के मौके पर शालिग्राम और तुलसी का विवाह कराया जाता है. तुलसी विवाह के मौके पर शालिग्राम भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है. शालिग्राम भगवान विष्णु का एक स्वरूप माना जाता है. यह एक जीवाश्म पत्थर है, जो मुख्य रूप से नेपाल की काली गंडकी नदी के तल में मिलता है. यह काला पत्थर ही शालिग्राम होता है. आपको शालिग्राम भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनकी आरती अवश्य करनी चाहिए.

विज्ञापन

शालिग्राम जी की आरती (Shaligram Ji Ki Aarti)

विज्ञापन

शालिग्राम सुनो विनती मेरी ।
यह वरदान दयाकर पाऊं ॥

प्रात: समय उठी मंजन करके ।
प्रेम सहित स्नान कराऊँ ॥

विज्ञापन

चन्दन धुप दीप तुलसीदल ।
वरन -वरण के पुष्प चढ़ाऊँ ॥

तुम्हरे सामने नृत्य करूँ नित ।
प्रभु घंटा शंख मृदंग बजाऊं ॥

विज्ञापन

चरण धोय चरणामृत लेकर ।
कुटुंब सहित बैकुण्ठ सिधारूं ॥

जो कुछ रुखा सूखा घर में ।
भोग लगाकर भोजन पाऊं ॥

विज्ञापन

मन वचन कर्म से पाप किये ।
जो परिक्रमा के साथ बहाऊँ ॥

ऐसी कृपा करो मुझ पर ।
जम के द्वारे जाने न पाऊं ॥

विज्ञापन

माधोदास की विनती यही है ।
हरी दासन को दास कहाऊं ॥

शालिग्राम भगवान मंत्र (Shaligram Ji Puja Mantra)

विज्ञापन

“ॐ नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्”

शालिग्राम भगवान पूजा विधि (Shaligram Ji Puja Vidhi)

विज्ञापन

शालिग्राम का पंचामृत से स्नान अभिषेक करें. इसके बाद चंदन, फूल, तुलसी दल अर्पित करें, घी का दीपक जलाएं और शालिग्राम जी की आरती करें. अंत में शालिग्राम भगवान को फल, दूध, घी, पंजीरी, फल और मिठाई का भोग लगाएं और प्रसाद ग्रहण करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ