Shri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना बेहद शुभकारी माना जाता है. पितरों को प्रसन्न करने और जीवन में चल रही मुश्किलों को दूर करने के लिए यह बहुत ही जरूरी होता है. पितरों के प्रति तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने के साथ ही उनकी आरती करनी चाहिए. पितरों की आरती करने से उनकी कृपा दृष्टि प्राप्त होती है. पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म करने के साथ ही पितरों की आरती करना शुभ होता है. आप यहां पितरों की आरती के लिरिक्स पढ़ सकते हैं.
श्री पितृ जी की आरती (Shri Pitar Ji ki Aarti)
जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़यो हूं थारी।
शरण पड़यो हूं थारी बाबा, शरण पड़यो हूं थारी॥
आप ही रक्षक आप ही दाता, आप ही खेवनहारे।
मैं मूरख हूं कछु नहि जाणू, आप ही हो रखवारे॥
जय जय पितृ जी महाराज।
आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी, करने मेरी रखवारी।
हम सब जन हैं शरण आपकी, है ये अरज गुजारी॥
जय जय पितृ जी महाराज।
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
देश और परदेश सब जगह, आप ही करो सहाई।
काम पड़े पर नाम आपको, लगे बहुत सुखदाई॥
जय जय पितृ जी महाराज।
भक्त सभी हैं शरण आपकी, अपने सहित परिवार।
रक्षा करो आप ही सबकी, रटूं मैं बारम्बार॥
जय जय पितृ जी महाराज।
पितृ जी की आरती करने की विधि
पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध के दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद श्राद्ध के लिए शुद्ध और सात्विक भोजन बनाएं. पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, पंचबलि और श्राद्ध कर्म करें. पूजा स्थल पर शुद्ध घी की दीपक और धूपबत्ती जलाएं. पितरों का श्राद्ध करने के दौरान “ॐ पितृ देवताभ्यो नमः” या “ॐ सर्व पितृ देवताभ्यो नमः” मंत्र का जाप करें. इसके बाद पूरी श्रद्धाभाव के साथ पितरों की आरती करें. पितरों की आरती करने के बाद पितरों का स्मरण कर उनसे सुख-शांति एवं आशीर्वाद की प्रार्थना करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
3 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
4 days agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
4 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
9 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
13 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
14 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
19 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines