Jai Parvati Mata Aarti Lyrics In Hindi: मां पार्वती भगवान शिव की अर्धांगिनी यानी पत्नी हैं. देवी पार्वती की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. मां पार्वती की पूजा-अर्चना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मां पार्वती की कृपा सदा बनी रहती है. देवी पार्वती की पूजा अर्चना से वैवाहिक जीवन में सुख, संतान प्राप्ति, सौभाग्य और धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है. आप मां पार्वती की आरती यहां पढ़ सकते हैं. यहां पर देवी पार्वती की आरती के लिरिक्स दिये गए हैं.
पार्वती माता की आरती (Parvati Mata Aarti Lyrics)
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।
जय पार्वती माता।
अरि कुल पद्मा विनाशिनी, जय सेवक त्राता।
जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता।।
जय पार्वती माता।
सिंह को वाहन साजे, कुंडल है साथा।
देव वधु जहं गावत, नृत्य कर थाथा।।
जय पार्वती माता।
सत्युग शील सुसुन्दर, नाम सती कहलाता।
हेमांचल घर जन्मी, सखियन रंगराता।।
जय पार्वती माता।
शुम्भ-निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्याता।
सहस भुजा तनु धरिके, चक्र लियो हाथा।।
जय पार्वती माता।
ये भी पढ़ें – Dreams Astrology: रात को आते हैं डरावने सपने? उड़ गई है नींद तो इन उपायों से दूर होगी समस्या
पार्वती माता की पूजा विधि (Parvati Mata Puja Vidhi)
मां पार्वती की पूजा के लिए सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनें इसके बाद पूजा स्थान को साफ कर मां पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें. मां पार्वती के साथ ही शिव जी की तस्वीर अवश्य स्थापित करें. शिव और मां पार्वती का अभिषेक करें और चंदन, धूप, दीपक, फूल आदि अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करें. मां पार्वती के मंत्रों का जाप करें और आरती कर मिठाई और फल का भोग लगाएं. इसके बाद भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें और वितरीत करें.
पार्वती माता के मंत्र (Parvati Mata Mantra)
“ॐ नमो: पार्वती पतये हर हर महादेव”
“सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके।
शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।”
है गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरू कल्याणि कान्तकान्तां सुदुर्लभाम्।।
“ॐ गौरी देव्यै च विद्महे, कामराजाय धीमहि। तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्।”
ये भी पढ़ें – Baba Vanga Prediction 2025: कैसे रहेंगे साल के आखिरी दो महीने, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी, इन राशियों का है शानदार टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
4 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
5 days agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
5 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
10 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
14 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
15 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
20 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines