Narasimha Aarti Lyrics in Hindi: चंद्र ग्रहण के कारण इस साल होलिका दहन को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है. ज्योतिषीयों की माने तो होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा और होली का रंगोत्सव 4 मार्च को होगा. होली के पर्व पर होलिका दहन के दिन पूजा-अर्चना का महत्व होता है. होली पर आप पूजा के साथ ही नृसिंह भगवान की आरती अवश्य करें. होली पर भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी और इसके बाद नृसिंह का अवतार लेकर असुर राजा हिरण्यकश्यप का वध किया था.
नृसिंह भगवान आरती (Narasimha Bhagwan Aarti Lyrics in Hindi)
ॐ जय नृसिंह हरे, प्रभु जय नृसिंह हरे ।
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, जनका ताप हरे ॥
ॐ जय नृसिंह हरे ॥
तुम हो दिन दयाला, भक्तन हितकारी,
प्रभु भक्तन हितकारी। अद्भुत रूप बनाकर,
अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी ॥
ॐ जय नृसिंह हरे ॥
सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी,
प्रभु दुस्यु जियो मारी। दास जान आपनायो,
दास जान आपनायो, जनपर कृपा करी ॥
ॐ जय नृसिंह हरे ॥
ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे,
प्रभु माला पहिनावे। शिवजी जय जय कहकर,
पुष्पन बरसावे ॥ ॐ जय नृसिंह हरे ॥
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन ही भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लिया था और हिरण्यकश्यप का वध किया था. होली पर होलिका दहन के बाद घर में दीपक जलाकर नृसिंह भगवान की पूजा करें और उनकी आरती करें. इससे आपके जीवन के दुख-संकट दूर होंगे और सुख-समृद्धि का आगमन होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
3 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
11 days agoपितृ पक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
16 days agoगणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकट होंगे दूर
33 days agoआज रविवार को करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता
38 days agoकजरी तीज पर जरूर करें ये आरती, वरना अधूरा माना जाएगा आपका व्रत
44 days agoआज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर करें गणपति चालीसा का पाठ, हर विघ्न-बाधा टालेंगे बप्पा
59 days agoशिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें शिव आरती लिरिक्स
65 days agoसावन में रोज पढ़ें शिव चालीसा, मिलेगा महादेव का आशीर्वााद
69 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines