Sita Mata Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: माता सीता की पूजा का खास महत्व होता है. दांपत्य जीवन में सुख, संतान सुख, आर्थिक समृद्धि और आध्यात्मिक शांति के लिए भक्तों को माता सीता की पूजा अर्चना करनी चाहिए. माता सीता की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है. माता सीता की पूजा के साथ ही उनकी आरती अवश्य करनी चाहिए. माता सीता का आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. आप यहां से माता सीता की आरती के लिरिक्स पढ़ सकते हैं.
माता सीता की आरती (Aarti Shri Janak Dulari Ki Lyrics in Hindi)
आरती श्री जनक दुलारी की,
सीता जी रघुवर प्यारी की।
जगत जननी जग की विस्तारिणी,
नित्य सत्य साकेत विहारिणी,
परम दयामयी दिनोधारिणी,
सीता मैया भक्तन हितकारी की।
आरती श्री जनक दुलारी की,
सीता जी रघुवर प्यारी की।
सती श्रोमणि पति हित कारिणी,
पति सेवा वित्त वन वन चारिणी,
पति हित पति वियोग स्वीकारिणी,
त्याग धर्म मूर्ति धरी की।
ये भी पढ़ें – Vivah Panchami 2025: शादी में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे विवाह पंचमी के खास उपाय, जानें
आरती श्री जनक दुलारी की,
सीता जी रघुवर प्यारी की।
विमल कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पवन मति आई,
सुमीरात काटत कष्ट दुख दाई,
शरणागत जन भय हरी की।
आरती श्री जनक दुलारी की,
सीता जी रघुवर प्यारी की।
माता सीता पूजा विधि (Mata Sita Puja Vidhi)
माता सीता की पूजा के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें. स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें और गंगाजल से पूजा स्थल को शुद्ध करें. लकड़ी की चौकी लगाएं और माता सीता और भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद माता सीता को रोली, चंदन, अक्षत, फूल, धूप, दीपक आदि अर्पित करें. माता सीता की आरती करें और फल-मिठाई का भोग लगाएं. पूजा के बाद भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
2 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
11 days agoपितृ पक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
16 days agoगणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकट होंगे दूर
33 days agoआज रविवार को करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता
37 days agoकजरी तीज पर जरूर करें ये आरती, वरना अधूरा माना जाएगा आपका व्रत
44 days agoआज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर करें गणपति चालीसा का पाठ, हर विघ्न-बाधा टालेंगे बप्पा
58 days agoशिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें शिव आरती लिरिक्स
65 days agoसावन में रोज पढ़ें शिव चालीसा, मिलेगा महादेव का आशीर्वााद
69 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines