---विज्ञापन---

Aarti Chalisa angle-right

Mata Baglamukhi ki Aarti । मां बगलामुखी की आरती: जय जय श्री बगलामुखी माता… Maa Baglamukhi Aarti Lyrics In Hindi

Maa Baglamukhi Ki Aarti In Hindi: माता बगलामुखी को शक्ति और शत्रुओं पर विजय की देवी का प्रतीक माना जाता है, जिनकी पूजा-अर्चना करने से जीवन की हर परेशानी दूर होती है. हालांकि, माता बगलामुखी की पूजा उनकी आरती किए बिना अधूरी होती है. यहां पर आप माता बगलामुखी की आरती के सही लिरिक्स जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Maa Baglamukhi Ki Aarti Lyrics In Hindi: माता बगलामुखी को 10 महाविद्याओं में से एक माना जाता है, जिनका एक नाम पीतांबर भी है. ये देवों के देव महादेव की अर्धांगिनी माता पार्वती का उग्र और तंत्र शक्ति से युक्त स्वरूप है. पौराणिक कथा के मुताबिक, देवी पार्वती ने एक शक्तिशाली राक्षस को पराजित करने और भयंकर ब्रह्मांडीय तूफान से लोगों की रक्षा करने के लिए बंगलामुखी माता का रूप लिया था. माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर माता बगलामुखी की विशेष कृपा होती है, उन्हें नकारात्मक ऊर्जा, शत्रु और जीवन की तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.

यदि आप भी माता बगलामुखी की पूजा करते हैं या उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो नियमित रूप से उनकी आरती करें. दरअसल, आरती के बिना माता बगलामुखी की पूजा पूर्ण नहीं होती है. चलिए जानते हैं माता बगलामुखी की आरती के लिरिक्स, पूजा विधि और मंत्र आदि के बारे में.

---विज्ञापन---

माता बगलामुखी की आरती (Maa Baglamukhi Ki Aarti)

जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
पीत वसन तन पर तव सोहै, कुण्डल की छबि न्यारी॥
कर-कमलों में मुद्गर धारै, अस्तुति करहिं सकल नर-नारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
चम्पक माल गले लहरावे, सुर नर मुनि जय जयति उचारी॥
त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब, भक्ति सदा तव है सुखकारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
पालत हरत सृजत तुम जग को, सब जीवन की हो रखवारी॥
मोह निशा में भ्रमत सकल जन, करहु हृदय महँ, तुम उजियारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
तिमिर नशावहु ज्ञान बढ़ावहु, अम्बे तुमही हो असुरारी॥
सन्तन को सुख देत सदा ही, सब जन की तुम प्राण पियारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
तव चरणन जो ध्यान लगावै, ताको हो सब भव-भयहारी॥
प्रेम सहित जो करहिं आरती, ते नर मोक्षधाम अधिकारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।

॥ दोहा ॥

---विज्ञापन---

बगलामुखी की आरती, पढ़े सुने जो कोय।
विनती कुलपति मिश्र की, सुख-सम्पति सब होय॥

माता बगलामुखी की पूजा विधि (Maa Baglamukhi Ki Puja Vidhi)

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करने के बाद पीले रंग के कपड़े धारण करें.
  • घर के मंदिर की साफ-सफाई करें.
  • मंदिर में पीले आसन पर माता बगलामुखी की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें.
  • देसी घी का दीपक और दीप-धूप जलाएं.
  • माता रानी को पीला चंदन, पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले अक्षत और पीले रंग की मिठाई अर्पित करें.
  • मंत्र जाप करने के बाद आरती करके पूजा का समापन करें.

माता बगलामुखी का प्रिय रंग (Maa Baglamukhi Priya Rang)

धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता बगलामुखी का प्रिय रंग पीला है, जिसे सौभाग्य, समृद्धि, धन और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है.

---विज्ञापन---

माता बगलामुखी के मंत्र (Maa Baglamukhi Mantra)

  • ॐ ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हरः
  • ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नमः
  • ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलयं बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा

ये भी पढ़ें: Maa Baglamukhi Chalisa। मां बगलामुखी चालीसा: जय जय जय श्री बगला माता… Shri Baglamukhi Mata Chalisa Lyrics In Hindi

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 30, 2025 09:06 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola