Maa Vaishno Devi Aarti Lyrics In Hindi: देश ही नहीं विदेश में भी मां वैष्णो देवी के भक्त हैं, जो दूर-दूर से उनके दर्शन करने के लिए जम्मू और कश्मीर जाते हैं. दरअसल, जम्मू और कश्मीर के त्रिकूट पर्वत की एक गुफा में तीन प्राकृतिक पिंडियों यानी चट्टानों के रूप में माता रानी वास करती हैं. मां वैष्णो देवी, तीन देवियों माता काली, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की सम्मिलित ऊर्जा से प्रकट हुई थीं, जो कि शिव जी की पत्नी देवी पार्वती के स्वरूप मां दुर्गा का एक रूप हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर मां वैष्णो देवी की विशेष कृपा होती है, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सदा शांति का माहौल रहता है.
यदि आप मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर रहकर भी माता रानी की पूजा कर सकते हैं. हालांकि, मां वैष्णो देवी की पूजा के दौरान उनकी आरती करना शुभ होता है. चलिए अब जानते हैं मां वैष्णो देवी की आरती के सही लिरिक्स के बारे में.
मां वैष्णो देवी की आरती (Mata Vaishno Devi Ki Aarti Lyrics in hindi)
जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता।
हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता॥
शीश पे छत्र विराजे, मूरतिया प्यारी।
गंगा बहती चरनन, ज्योति जगे न्यारी॥
ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे।
सेवक चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे॥
सुन्दर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे।
बार-बार देखन को, ऐ माँ मन चावे॥
भवन पे झण्डे झूलें, घंटा ध्वनि बाजे।
ऊँचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे॥
पान सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पुष्प मेवा।
दास खड़े चरणों में, दर्शन दो देवा॥
जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे।
उसकी इच्छा पूरण, माता हो जावे॥
इतनी स्तुति निश-दिन, जो नर भी गावे।
कहते सेवक ध्यानू, सुख सम्पत्ति पावे॥
मां वैष्णो देवी का प्रिय रंग (Mata Vaishno Devi Priya Rang)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां वैष्णो देवी का प्रिय रंग लाल है.
ये भी पढ़ें- Shri Vaishno Devi Chalisa । मां वैष्णो देवी चालीसा: नमोः नमोः वैष्णो वरदानी… Vaishno Devi Chalisa Lyrics In Hindi
मां वैष्णो देवी के मंत्र (Mata Vaishno Devi Mantra)
- ॐ श्री वैष्णवी नमोस्तुते॥
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै॥
- सर्व मंगल मंगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणी नमोस्तुते॥
- ॐ देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परम सुखम्। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि दिशो दिशो॥
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
3 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
4 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
9 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
19 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
21 days agoपितृ पक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
26 days agoगणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकट होंगे दूर
42 days agoआज रविवार को करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता
47 days agoकजरी तीज पर जरूर करें ये आरती, वरना अधूरा माना जाएगा आपका व्रत
53 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines