Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करें. इसके साथ ही आप मां लक्ष्मी की आरती करें. देवी लक्ष्मी की आरती करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. जीवन में सकारात्मकता के लिए आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ आरती जरूर करें.
श्री लक्ष्मी माता की आरती | Lakshmi Ji Ki Aarti in Hindi
ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख सम्पत्ति दाता॥
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता॥
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता॥
ये भी पढ़ें – भगवान विष्णु जी की आरती | Vishnu Ji Ki Aarti
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता॥
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता॥
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
मैया जो कोई जन गाता॥
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। ऊं जय लक्ष्मी माता।।
ये भी पढ़ें – Shri Bajrang Baan Paath | श्री बजरंग बाण पाठ
मां लक्ष्मी मंत्र | Maa Lakshmi Mantra
- ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥
- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥
- महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्॥
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः॥
- नमस्तेस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।
शंखचक्र गदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तुते॥
मां लक्ष्मी कथा | Maa Lakshmi Katha
हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. मां लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख और समृद्धि की देवी माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान दिव्य वस्तुओं के साथ मां लक्ष्मी प्रकट थीं. मां लक्ष्मी ने धर्म और सत्य के पालनकर्ता विष्णु भगवान को अपना पति चुना. देवी लक्ष्मी का वास वहां होता है, जहां स्वच्छता, सत्य, मेहनत और सदाचार होता है. श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक समृद्धि मिलती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
मां लक्ष्मी जी की आरती से जुड़े सामान्य सवाल-जवाब | Maa Lakshmi Aarti FAQs
मां लक्ष्मी की आरती कब करें?
मां लक्ष्मी की आरती करने से क्या लाभ मिलता है?
आरती के समय कौन-सा दीपक जलाना चाहिए?
क्या बिना पूजा के आरती कर सकते हैं?
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
3 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
4 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
5 days agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
6 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
10 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
15 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
15 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
20 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
24 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines