हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Karwa Chauth Aarti Lyrics: करवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, इसके बिना अधूरा है व्रत

Karwa Chauth Aarti Lyrics: करवा चौथ व्रत पर पूजा के दौरान करवा माता और गणेश जी की आरती करनी चाहिए. करवा चौथ पर आरती जरूर करनी चाहिए. आप यहां दोनों आरती के लिरिक्स पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन
करवा चौथ व्रत पर आप करवा माता और गणेश जी की आरती अवश्य करें. (Photo Credit - AI)

Karwa Chauth 2026 Today: आज 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है. आज करवा चौथ व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं. करवा चौथ व्रत पर करवा माता की पूजा की जाती है. इसके साथ ही सर्वप्रथम पूजनीय गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है. आप करवा चौथ पर करवा माता और गणेश जी की आरती अवश्य करें. करवा चौथ का व्रत करने के साथ ही आरती करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी. इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti)

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी
माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी।
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
अन्धे को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ।।
‘सूर’ श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Karwa Chauth 2026 Today: करवा चौथ व्रत आज, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

करवा माता की आरती (Karwa Mata Ki Aarti)

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया॥
ओम जय करवा मैया॥

विज्ञापन

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी॥
ओम जय करवा मैया॥

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे, दुःख सारे हरती॥
ओम जय करवा मैया॥

विज्ञापन

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
जो श्रद्धा से नर-नारी, तेरा गुण गावे॥
ओम जय करवा मैया॥

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे॥
ओम जय करवा मैया॥

विज्ञापन

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

आज करवा चौथ पर पूजा का मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. करवा चौथ पर शाम के समय पूजा के बाद व्रत कथा का पाठ करें. व्रत कथा का पाठ करने के बाद पहले गणेश जी की आरती करें. इसके बाद करवा माता की आरती करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola