Gupt Navratri Navmi 2026: गुप्त नवरात्रि में महाविद्याओं की पूजा की जाती है. कल 22 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. ऐसे में गुप्त नवरात्रि का नौवां दिन है. दस महाविद्याओं में से मां मातंगी को नवमी देवी के रूप में पूजा जाता है. भक्त गुप्त नवरात्रि के नौवें दिन देवी मातंगी की पूजा करें और इसके साथ ही आरती का पाठ अवश्य करे. किसी भी देवी-देवता की पूजा आरती के बिना अधूरी मानी जाती है. आप यहां मां मातंगी की आरती पढ़ सकते हैं.
मां मातंगी की आरती (Maa Matangi Aarti Lyrics)
ॐ जय मातंगी मां, जय मातंगी मां।
मां तुझसा और दयालु, तुझ और दयालु,
जग में माई कहाँ, ॐ जय मातंगी मां।।
शक्ति स्वरूपा मैया, तुम ही सुखदाता।
कष्ट निवारण करती, मातंगी माता।।
ॐ जय मातंगी मां…
श्यामवर्णी मैया, चन्द्रभाल सोहे।
ज्ञान-कला की दात्री, जो सबको मोहे।।
ॐ जय मातंगी मां…
तन पर भूषण सोहे, दिव्य अस्त्र धारी।
भक्तों की हो दात्री, मां मातंगी प्यारी।।
ॐ जय मातंगी मां…
ये भी पढ़ें – Jagannath Rath Yatra 2026: कब होगी भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा? जानिए गुंडिचा मंदिर से महाप्रभु की घर वापसी का दिन
तुम ही विद्या दायिनी, तुम ही सुखकारी।
चरण शरण में आए, मां मातंगी प्यारी।।
ॐ जय मातंगी मां…
मां मातंगी की पूजा विधि (Maa Matangi Puja Vidhi)
गुप्त नवरात्रि का नौवां दिन मां मातंगी की पूजा के लिए खास होता है. मां मातंगी की पूजा के लिए सर्वप्रथम जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद पूजा के लिए घर के मंदिर की सफाई कर चौकी लगाकर मां मातंगी की प्रतिमा स्थापित करें. देवी मां को पीले या लाल रंग के वस्त्र चढ़ाएं. पीले फूल, पीला चंदन, हल्दी वाले चावल अर्पित करें. देवी मां के समक्ष धूप, दीपक और कपूर जलाएं. नारियल चढ़ाएं, फल और मिठाइयों का भोग लगाएं. पूजा के अंत में आरती अवश्य करें. इस प्रकार भक्त गुप्त नवरात्रि के नौवें दिन मां मातंगी की पूजा अर्चना कर सकते हैं. मां मातंगी की पूजा से बोलने की कला और ज्ञान की प्राप्ति होती है.
ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर 2026, कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सटीक तारीख और पूजा मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, बना रहेगा पितरों का आशीर्वाद
4 days agoGanesh Chaturthi 2026 Chalisa: गणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकटों को दूर करेंगे विघ्नहर्ता
21 days agoRaviwar Ke Upay: रविवार को जरूर करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें संपूर्ण लिरिक्स
26 days agoKajari Teej 2026: कल कजरी तीज पर जरूर करें ये आरती, वरना अधूरा माना जाएगा आपका व्रत
32 days agoDurva Vinayak Chaturthi 2026 Today: आज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर करें गणपति चालीसा का पाठ, हर विघ्न-बाधा टालेंगे बप्पा
47 days agoSawan Somwar 2026: शिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें Shiv Aarti Lyrics
53 days agoShiv Chalisa Path: सावन में रोजाना करे शिव चालीसा का पाठ, महादेव के आशीर्वााद से पूरी होगी हर मनोकामना
57 days agoMaa Kali Aarti: गुप्त नवरात्रि के पहले दिन करें मां काली की पूजा, भय और संकट से मिलेगी मुक्ती
79 days agoBatuk Bhairav Chalisa: महादेव से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए रोजाना पढ़ें बटुक भैरव चालीसा, देखें Lyrics
88 days agoTirupati Balaji Chalisa: सुख-समृद्धि के लिए करें श्री तिरुपति बालाजी चालीसा का पाठ, प्रसन्न होंगे भगवान वेंकटेश्वर
89 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines