Ganga Mata Ki Aarti । गंगा मां की आरती: ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता । Om Jai Gange Mata Lyrics in Hindi

Ganga Mata Ki Aarti: गंगा मां को प्रसन्न करने के लिए गंगा मां की पूजा-अर्चना करने के साथ ही आरती करनी चाहिए. गंगा में स्नान के बाद आप पूजा करें और साथ ही गंगा मां की आरती करें. आप यहां गंगा आरती के लिरिक्स पढ़ सकते हैं.

Ganga Mata Ki Aarti

Om Jai Gange Mata Lyrics in Hindi: हिंदू धर्म में गंगा नदी को माता के समान मानकर पूजा की जाती है. हर महीने की पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान का खास महत्व होता है. आपको इन शुभ दिनों पर गंगा स्नान के साथ ही गंगा मां की आरती करना चाहिए. आप यहां पर मां गंगा आरती के लिरिक्स पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

गंगा माता की आरती (Ganga Mata Aarti Lyrics in Hindi)

ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥

विज्ञापन

चंद्र सी जोत तुम्हारी, जल निर्मल आता ।
शरण पडें जो तेरी, सो नर तर जाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥

पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥

विज्ञापन

एक ही बार जो तेरी, शारणागति आता ।
यम की त्रास मिटा कर, परमगति पाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥

आरती मात तुम्हारी, जो जन नित्य गाता ।
दास वही सहज में, मुक्त्ति को पाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥

विज्ञापन

ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॥
ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।

विज्ञापन

मां गंगा पूजा विधि (Maa Ganga Puja Vidhi)

मां गंगा की पूजा के लिए स्नान के बाद चंदन का तिलक, अक्षत, फल और मिठाई से मां गंगा को भोग लगाएं. इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. आपको गंगा स्नान के समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. गंगा नदी में स्नान के लिए जाने से पहले गंगा मां के जल को चरण स्पर्श करें. गंगा में किसी प्रकार की गंदगी न करें. गंगा स्नान के बाद पूजा में इन मंत्रों का जाप करें. आप घर पर गंगा मां की पूजा कर रहे हैं तो स्नान के बाद गंगा मां की तस्वीर स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें. इसके साथ ही आरती करेंं और मंत्रों का जाप करें.

मां गंगा के मंत्र (Maa Ganga Puja Mantra)

“गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं, त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां”

विज्ञापन

“गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानाम् शतैरपि, मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति”

“ॐ केशवाय नमः, ॐ नारायणाय नमः, ॐ माधवाय नमः, ॐ हृषीकेशाय नम:”

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ