Aaj Ke Upay 18 March 2024: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। ऐसे में आज सोमवार का दिन है और आज का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा विधि-विधान से की जाती है। साथ ही इन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखा जाता है। शिव पुराण के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
ज्योतिषियों के अनुसार, जिन लोगों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि नहीं होती हैं उन्हें सोमवार के दिन सच्चे मन से शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे ही सोमवार के दिन कई सारे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने के बाद साधक के फूटी हुई किस्मत भी बदल जाती है। जीवन की सारी संकट और दुख दूर हो जाते हैं। तो आज इस खबर में सोमवार के उपाय के बारे में जानेंगे।
अशुभ ग्रहों के लिए
यदि आप कुंडली में अशुभ ग्रहों से परेशान हैं, जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में आप सोमवार के दिन स्नान-ध्यान करें। उसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। उसके बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से जीवन की सारी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही जीवन खुशहाल रहने लगता है।
मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आप सोमवार के दिन स्नान-ध्यान करके विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। उसके बाद शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें। मान्यता है कि शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। यदि कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहता है तो मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
सुख समृद्धि के उपाय
शास्त्रों के अनुसार, सुख-समृद्धि के दाता शुक्र ग्रह को माना गया है। मान्यता है कि यदि कुंडली में शुक्र देव कमजोर हैं तो व्यक्ति सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है। इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल में शहद और सुगंध डालकर अभिषेक करें। अगर आप इस तरह से उपाय करते हैं, तो कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत हो जाता है।
यह भी पढ़ें- SHANI DEV अगले कुछ ही देर में होंगे उदय, 2025 तक 3 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
16 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
18 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
20 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines